निर्मला सीतारमण और राज्यवर्धन सिंह राठौर को रक्षा और खेल मंत्री बनाने पर उमर अब्दुल्ला ने टिप्पणी की
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस बार पीएम मोदी और उनके नए मंत्रियों को लेकर ऐसा ट्वीट किया है जिसे पढ़ने के बाद आप भी चौक जाएंगे l पीएम मोदी को लेकर हमेशा निशाना साधने वाले उमर अब्दुल्ला भी अब लगता है पीएम मोदी के फेन हो गए हैं l उमर अब्दुल्ला के इस तरह के ट्वीट से कहीं न कहीं कांग्रेस पार्टी को बड़ा धक्का लगेगा l कांग्रेस के पुराने साथी अब इस तरह की बातें करेंगे तो उसे झटका लगना लाजमि है l उमर अब्दुल्ला ने पीएम की तारीफ़ करते हुए एक ट्वीट किया है l अब्दुल्ला ने मोदी जी के साथ ही निर्मला सीतारमण को लेकर भी ट्वीट किया है l उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि “सत्ता में 3 साल रहने के बावजूद पीएम मोदी की चौंकाने की क्षमता अब भी ख़त्म नहीं हुई है और इसे कोई भी चुनौती भी नहीं दे सकता है l उमर अब्दुल्ला ने यह ट्वीट एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा है l इस ट्वीट में लिखा था कि किसी भी पत्रकार को नए मंत्रिमंडल में होने वाले फेरबदल के बारे में किसी तरह की कोई भनक नहीं थी l इसके बाद उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “प्रधानमंत्री कभी भी लोगों को चौंकान...