निर्मला सीतारमण और राज्यवर्धन सिंह राठौर को रक्षा और खेल मंत्री बनाने पर उमर अब्दुल्ला ने टिप्पणी की
उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि “सत्ता में 3 साल रहने के बावजूद पीएम मोदी की चौंकाने की क्षमता अब भी ख़त्म नहीं हुई है और इसे कोई भी चुनौती भी नहीं दे सकता है l उमर अब्दुल्ला ने यह ट्वीट एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा है l इस ट्वीट में लिखा था कि किसी भी पत्रकार को नए मंत्रिमंडल में होने वाले फेरबदल के बारे में किसी तरह की कोई भनक नहीं थी l इसके बाद उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “प्रधानमंत्री कभी भी लोगों को चौंकाने में विफल नहीं होते हैं l”
उमर अब्दुल्ला ने मंत्रिमंडल में आए नए मंत्रियों को भी शुभकामनाएं दी l उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी के उस फैसले की भी तारीफ की है जिसमें उन्होंने देश की रक्षा मंत्री का पद निर्मला सीतारमण को दिया है l उमर अब्दुल्ला ने सीतारमण को बधाई देते हुए लिखा है “हाई टेबल पर लैंगिक संतुलन स्थापित हो गया है l उन्होंने लिखा है “वाह, राज्य मंत्री से सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की सीट पर l शानदार सफ़र, बहुत अच्छा l एक बेहद प्रतिष्ठित पद l सीतारमण जी आपको नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं l”
इसी के साथ उमर अब्दुल्ला ने राज्यवर्धन सिंह राठौर को नए खेल मंत्री बनाए जाने पर टिपण्णी करते हुए लिखा है “क्षेत्र की जानकारी और उम्र भी उनके साथ है l खेल और युवा मामलों को देखने के लिए राठौर शानदार पसंद हैं l” उमर अब्दुल्ला ने नए रेलमंत्री पीयूष गोयल को भी बधाई दी है l
Comments