फिल्म का बड़ा पर्दा हो या टीवी का छोटा पर्दा, यहाँ नायिकाओं को यौन शोषण का शिकार होना ही पड़ता है। इतने वर्षों से इसका खुलासा हो रहा है, लेकिन इस अपवाद को कोई ख़त्म नहीं कर पाया। स्टार प्लस का सीरियल ‘साथ निभाना साथिया 2’ टीवी के पॉपुलर शो में से एक है। इस सीरियल का पहला सीजन भी काफी हिट रहा था। दूसरे सीजन में किरदार बदले और नए कलाकारों के साथ कहानी आगे बढी। इस सीरियल में गहना का प्रमुख किरदार निभाती हैं अभिनेत्री स्नेहा जैन। उन्हें इस सीरियल की बदौलत जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई है। आज स्नेहा जैन को घर-घर में पहचाना जाने लगा है। हालाँकि लोकप्रियता के इस शिखर तक पहुँचने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया है। करियर के शुरुआत में वह कास्टिंग काउच का भी शिकार हुईं। स्नेहा जैन ने खुद इसका अनुभव साझा किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “मैं ग्रेजुएशन में थी और उस दौरान साउथ फिल्मों के एक कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझे फोन किया था। स्टूडेंट लाइफ पर बनने वाली एक फिल्म के लिए मुझसे बात की गई। फिल्म में तीन कपल्स की कहानी को दिखाया जाएगा। मैंने अपना प्रोफा...