67वें नेशनल फिल्म अवार्ड : सुशांत की ‘छिछोरे’ को बेस्ट फिल्म, कंगना को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड
67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का मार्च 22, 2021 ऐलान कर दिया गया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने साल 2019 में बनी फिल्मों के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की है। एन चंद्रा ने पुरस्कारों का ऐलान किया। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म चुना गया है। कंगना रनौत को बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड मनोज बाजपेयी और धनुष को मिला है। 'Chhichhore' awarded as the best Hindi feature film. #NationalFilmAwards2019 pic.twitter.com/8bEaA1BjG5 — ANI (@ANI) March 22, 2021 कंगना रनौत को ‘मणिकर्णिका’ और ‘पंगा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया है। मनोज बाजपेयी को हिन्दी फिल्म भोंसले और धनुष को तमिल फिल्म असुरन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है। बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का पुरस्कार पल्लवी जोशी को दिया गया है। एन इंजीनियर्ड ड्रीम को नॉन फीचर कैटेगरी में बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिला है। Manoj Bajpaypee and Dhanush awarded best actor for Hindi film 'Bho...