आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत ने 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले के आरोपियों को बरी क्या किया, राजनीति में भूचाल आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उन्हीं की पार्टी के नेता ने सवाल खड़े कर दिए हैं। साथ ही चेतावनी भरे लहजे में उनसे कार्रवाई करने को कहा है। 2जी मामले पर अदालत की ओर से दिए गए फैसले के बाद कांग्रेस ने इस फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। वहीं इस पूरे मामले में अहम कड़ी भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि वो इस फैसले से निराश नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले को लेकर हाईकोर्ट जाएं। स्वामी ने एक ट्वीट कर तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं दिवंगत जयलललिता के मामले का उदाहरण दिया। उन्होंने लिखा है कि जयललिता के हाईकोर्ट से बरी होने के बाद कांग्रेस और सहयोगियों ने जश्न मनाया था और फिर सुप्रीम कोर्ट में हार गए। ऐसा ही यहां भी होगा। बहुत बुरा निर्णय स्वामी ने फैसले पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज का फैसला बहुत बुरा निर्णय है, इसे उच्च न्यायालय में ले ...