Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Congress-JDS Alliance

क्या !! कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की दोस्ती में फिर दरार?

बीजेपी को सत्ता से बाहर रखने के लिए कांग्रेस+जेडीएस की जैसे-जैसे बनी सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता सिद्धारमैया ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जाहिर की है. हासन की एक जनसभा में सिद्धारमैया ने कहा, 'जनता के आशीर्वाद से मैं एक बार फिर से राज्य का मुख्यमंत्री बनूंगा.' उन्होंने कहा कि उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री बनने से रोकने के लिए विपक्ष ने आपस में हाथ मिला लिया और बड़े पैमाने पर जाति कार्ड और धन बल का सहारा लिया गया. सिद्धारमैया ने कहा, 'मैंने सोचा था कि लोग मुझे एक बार फिर आशीर्वाद देंगे और मुझे मुख्यमंत्री बनाएंगे. दुर्भाग्यवश, मैं हार गया, लेकिन यह अंत नहीं है. राजनीति में जीत और हार आम हैं."  कर्नाटक इकलौता बड़ा राज्य है जहां कांग्रेस सत्ता में है. इसी साल हुए विधानसभा चुनाव में यहां किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था. बीजेपी 104 विधायकों के साथ नंबर एक पार्टी बनी थी. हालांकि बीएस येदियुरप्पा विधानसभा में बहुमत साबित नहीं कर पाए थे, जिसके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था. इसके बाद कांग्रेस ने बिना शर...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)