Skip to main content

Posts

Showing posts with the label nitish kumar

81% सीएम करोड़पति, सबसे अमीर आंध्र के चंद्रबाबू; केजरी पर सबसे ज्यादा सीरियस क्रिमिनल केस: ADR

चंद्रबाबू नायडू की कुल संपत्ति 177 करोड़ से ज्यादा है आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  चुनावों में गरीबी का रोना रोकर कुर्सी पर विराजमान होने वाले नेताओं की तिजोरियाँ निरन्तर वृद्धि हो रही है और जनता उसी गरीबी में जी रही हैं। वेतनभोगी अपनी जवानी से वृद्ध अवस्था तक नौकरी करने उपरान्त (सरकारी कर्मचारियों को छोड़ कर) उतनी पेंशन नहीं लेता जो ये करोड़पति नेता प्राप्त करते हैं।  इस बजट में जिस तरह सांसदों के वेतन में वृद्धि की गयी है, यदि इतनी प्राइवेट वेतनभोगियों को मिलनी शुरू हो जाये, पता नहीं कितने संस्थान ही बंद हो जाएंगे।  हालाँकि  एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने चुटकी भर आंकड़े दिए हैं। पूरी सूची जारी होने पर चौकाने वाले आंकड़े सामने आएँगे।  एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच (NEW) ने 31 मुख्यमंत्रियों का एनालिसिस जारी किया। इसमें 28 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया है। एनालिसिस चुनाव लड़ने से पहले मुख्यमंत्रियों की ओर से दायर एफिडेविट पर आधारित है। इसके मुताबिक, देश के 81% (25) मुख्यमंत्री करोड़पति हैं। इन...

भ्रष्टाचार के विरुद्ध नीतीश का त्यागपत्र

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जुलाई 26 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। बीते कई महीनों से महागठबंधन में चल रहे विवाद के बीच नीतीश ने राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके साथ ही बिहार की 20 महीने पुरानी महागठबंधन की सरकार गिर गई। महागठबंधन में नीतीश की पार्टी जनता दल (युनाइटेड) के अलावा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस शामिल थीं। राजद अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बेटे और उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की छापेमारी के बाद उनके इस्तीफे की मांग उठी थी, जिसे लेकर महागठबंधन में दरारें पैदा हो गई थीं। तेजस्वी ने इस्तीफा देने से मना कर दिया था, जिससे यह दरार चौड़ी होती गई और अंतत: नीतीश ने इस्तीफा दे दिया। एक बड़े घटनाक्रम में बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अभी अभी राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपा। कुछ ही देर पहले नीतीश कुमार राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी से मिलने पहुंचे थे।  कुछ ही देर पहले ही जेडीयू व...

राबड़ी तेजस्वी के बाद अब मीसा शैलेश के ठिकानों पर छापे

एक बहुत पुरानी कहावत है, "जैसा खाए अन्न, वैसा हो जाए मन" लालू प्रसाद पर शत-प्रतिशत सटीक बैठती है। एक के बाद एक घोटाला उजागर हो रहा है।  राजद सुप्रीमों लालू यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं है। राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के आवास पर सीबीआई ने लालू परिवार के सदस्यों से कई घंटो तक पूछताछ किया। लालू प्रसाद यादव के 12 ठिकानों पर छापा मारा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से बंद कमरे में पूछताछ की।  करीब दस घंटे के बाद सीबीआई उनके आवास से बाहर निकली।  राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया और चारा घोटाले के गुनहगार लालू यादव ने दिन में लगातार दूसरी प्रेस कांफ्रेंस करके प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि बिना वजह मेरे 12 ठिकानों पर छापेमारी करके मुझे बदनाम करने की कोशिश की गयी है, इसमें CBI का नहीं बल्कि अमित शाह और नरेन्द्र मोदी का दोष है, अब मैं नरेन्द्र मोदी का घमंड तोड़ दूंगा और बीजेपी को ख़त्म करके दम लूंगा।  लालू यादव ने कहा कि बीजेपी महागठबंधन में दरार डालने का काम कर रही है लेकिन इनका प्रयास सफल ...

राष्ट्रपति के बाद उपराष्ट्रपति भाजपा का

राष्ट्रपति चुनाव की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। एनडीए और विपक्ष ने अपने-अपने उम्मीदवारों  को मैदान में उतार दिया है। इसी के साथ ही चुनाव आयोग ने अब उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीख को लेकर घोषणा कर दी है आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीख को लेकर घोषणा कर दी है। मौजूदा उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। वो दो बार से इस पद पर हैं। देश का उपराष्ट्रपति चुनाव पांच अगस्त को होगा। इसी दिन को ही वोटों की गिनती होगी। मतदान का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी। 4  जुलाई को अधिसूचना जारी होगी और 18  को नामांकन का आखिरी दिन है चुनाव आयोग ने बताया कि 4 जुलाई को अधिसूचना जारी होगी और 18 को नामांकन का आखिरी दिन है। राज्यसभा और लोकसभा के निर्वाचित और नामांकित सदस्य उपराष्ट्रपति का चुनाव करते हैं। इस समय दोनों सदनों की कुल सदस्य संख्या 790 है लेकिन कुछ सीटें रिक्त हैं। खबरों के अनुसार, एनडीए की तरफ से केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकै...

कौन कहता है मीरा कुमार दलित है

भारत से छद्दमवाद की कब अर्थी निकलेगी? ये छद्दम नेता कब तक देश को गुमराह करते रहेंगे? क्या इन छद्दम धर्म-निरपेक्ष नेताओं का अन्तरात्मा मर चुकी है? वास्तव में यदि इन छद्दम नेताओं की अन्तरात्मा मर चुकी है, तो भारतीयों को ऐसे नेताओं के सामाजिक बहिष्कार करने में लेशमात्र भी  संकोच नहीं करना चाहिए। ऐसे नेता क्या देश की सेवा करेंगे जो  धर्म को बदनाम कर रहे?  आज  जिस जगजीवन राम की पुत्री मीरा कुमार को दलित बनाकर कांग्रेस घूम रही है, 1977 में जब जगजीवन राम को प्रधानमन्त्री बनाये जाने की चर्चा चल रही थी, तब क्यों इंदिरा गाँधी सहित समस्त कांग्रेस विरोध कर रही थी। आखिर कांग्रेस कब तक जनता को गुमराह करती रहेगी? खुद देखिये, सोनिया गाँधी का पूर्व में नाम एंटोनियो मियानो था लेकिन वह राजीव गाँधी से शादी करके सोनिया गाँधी बन गयी इसलिए मीरा कुमार भी शास्त्री से शादी करके मीरा कुमार शास्त्री होना चाहियें लेकिन सोनिया गाँधी खुद तो गाँधी बन गयीं लेकिन उन्हें शास्त्री नहीं बनने दे रही हैं. मतलब यहाँ भी एक दलित को सिर्फ दलित रहने दिया जा रहा है तो कांग्रेस किस हिसाब से ...

राजद द्वारा ट्वीट से टीवी पर हमला

राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता  मनोज झा ने सोशल मीडिया में Republic टीवी के खिलाफ कैंपेन शुरू कर दिया है। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट कर टीवी पर हमला किया। उन्होंने अपने एक ट्वीट में कहा कि “एक नए चैनल @republic के आगाज़ के तरीके से स्पष्ट है कि भाईसाब ‘बादशाह’ के श्रधालुओं की फेहरिस्त में सबको पछाड़ कर सबसे आगे जाना चाहते हैं।”  Follow Manoj K Jha   @manojkjhadu एक नए चैनल  @ republic  के आगाज़ के तरीके से स्पष्ट है कि भाईसाब 'बादशाह' के श्रधालुओं की फेहरिस्त में सबको पछाड़ कर सबसे आगे जाना चाहते हैं. 5:42 PM - 6 May 2017     12 12 Retweets     19 19 likes उसके बाद अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि “A new channel @republic goes on air 2 day adding 2 d huge competition among some channels 2 become PRAVDA 4 d regime. Yellow journalism!!!!” अवलोकन करें :-- http://nigamrajendra28.blogspot.in/2017/05/blog-post_51.html टेप से राजनीति गरम होते देख नितीश हरकत में ...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)