आर.बी.एल निगम, वरिष्ठ पत्रकार राष्ट्रपति शासन लगने के बाद से लगता है, केन्द्र सरकार कश्मीर में बहुत सख्ती करने के लिए कमर कस चुकी है। जम्मू और कश्मीर में पत्थरबाजी एक बड़ी समस्या है, जिसका सुरक्षाबलों को आए दिन सामना करना पड़ता है. इन पत्थरबाजों में बड़ी संख्या में स्कूली लड़कियां और महिलाएं भी शामिल होती हैं, जिससे निपटने में भारतीय सेना को कई तरह की समस्याअों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब इस समस्या से निपटने के लिए खास रणनीति बनाई गई है। क्या कश्मीर के स्कूलों और कॉलेजों में पत्थरबाज़ी की भी पढ़ाई होती है? महिला पत्थरबाजों से निबटने के लिए सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स यानी सीआरपीएफ ने अब लेडी कमांडोज की एक टीम तैयार की है। अलगाववादी और आतंकवादी इन पत्थरबाज महिलाओं को अपनी ढाल बना कर इस्तेमाल कर रहे हैं कि जहाँ सुरक्षाकर्मियों ने इनमे से किसी को भी मारा या पकड़ा, तुरन्त मानवाधिकार और महिला संगठनों को आगे लगाकर महिलाओं की सुरक्षा और बलात्कार आदि से अपमानित करने का शोर मचाकर इनकी सुरक्षा करते रहे हैं, अब जब यही पत्थरबाज लड़कियाँ इन महिला सुरक्षाकर्मियों के ह...