एक का सर्वाइकल कैंसर से निधन, दूसरी का पीलिया से…. कुछ ही घंटों के अंतराल में चली गई दो अभिनेत्री बहनों की जान
डॉली सोही (साभार: इंस्टाग्राम) सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित अभिनेत्री डॉली सोही का आज शुक्रवार (8 मार्च 2024) की सुबह निधन हो गया। वह 48 वर्ष की थीं और काफी समय से सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं। इससे ठीक एक दिन पहले यानी गुरुवार (7 मार्च 2024) को उनकी बड़ी बहन अमनदीप सोही का निधन हो गया। अमनदीप सोही भी अभिनेत्री थीं। वह पीलिया से पीड़ित थीं और एक महीने से बीमार चल रही थीं। डॉली एवं अमनदीप के भाई मन्नू सोही ने बताया कि कुछ ही घंटों में दोनों बहनों को खोने से परिवार सदमे में है। उन्होंने बताया, “डॉली का आज सुबह लगभग 4 बजे निधन हो गया। डॉली और अमनदीप दोनों को नई मुंबई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कल अमनदीप का निधन हो गया और अब डॉली का। हम पूरी तरह से तबाह हो गए हैं।” अमनदीप सोही को लेकर उनके भाई ने कहा था, “यह सच है कि अमनदीप अब नहीं रहीं। उनके शरीर ने साथ छोड़ दि...