भारत में बीते तीन साल में दो करोड़ 33 लाख फर्जी राशन कार्ड रद्द किए गए हैं, जिससे सरकार को 14 हजार करोड़ रुपए की बचत हुई है। सबसे ज्यादा फर्जी राशन कार्ड पश्चिम बंगाल में पकड़े गए हैं जिनकी संख्या 66 लाख 13 हजार 961 है। खाद्य मंत्री राम विलास पासवान ने बताया कि उन्हें राशन कार्ड को आधार से जोड़ने के दौरान ही फर्जी राशन कार्ड के बारे में पता चला था। इतना ही नहीं रद्द हुए फर्जी राशनकार्ड के बाद अब कम से कम नए और योग्य लोगों को राशन कार्ड की सुविधा दी जा सकेगी। पासवान में बताया सबसे ज्यादा फर्जी राशन कार्ड पश्चिम बंगाल में पकड़े गए हैं जिनकी संख्या 66 लाख 13 हजार 961 है, जबकि कर्नाटक में 65 लाख, मध्य प्रदेश में 1,09,436, उत्तर प्रदेश में 7,03,159, महाराष्ट्र में 21,62,391, राजस्थान में 13,23,406, ओडिशा में 7,61,460, छत्तीसगढ़ में 10,10,860, तेलंगाना में 19,39,481, पंजाब 1,01,249 और त्रिपुरा में 1,64,225 फर्जी राशन कार्ड के बारे में जानकारी मिली है। राम विलास पासवान ने बताया कि बिहार में करीब 8.5 करोड़ राशन कार्ड हैं। यदि इन सभी को आधार नंबर से जोड़ दिया जाए तो कम से कम एक करोड़ फर्...