नवादा जिला के बायपास रोड स्थित मार्च 29 की रात्रि बजरंगबली की मूर्ति को तोड़े जाने को लेकर नवादा में हिंसा भड़क उठी है .इस हिंसा के दौरान कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया है .कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए हैं. करीब 10 राउंड गोलियां चलने की खबर है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाईपास रोड स्थित एक ढावा के पास बजरंगबली की मूर्ति थी,गुरुवार की रात में क्षतिग्रस्त कर दिया गया था.इस घटना से एक समुदाय के लोगों में आक्रोश भर गया. जब क्षतिग्रस्त हालात में बजरंगबली की मूर्ति को देखा गया तो एक समुदाय के लोंगों में काफी आक्रोश भर गया.आक्रोशित भीड़ बदले की आग में जलते हुए दूसरे समुदाय के लोंगो से भीड़ गई. विवाद बढ़ने के बाद जमकर पत्थरबाजी हुई .पत्थरबाजी के बाद आक्रोश और बढ़ता चला गया. इसके के बाद करीब पांच दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया. कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए. इस दौरान करीब 10 राउंड गोलियां चलाये जाने की सूचना है. मौके पर पहुंची भारी संख्या में पुलिस हालात को काबू करने के लिए कई राउंड गोलियां भी चलाई. हालात ज्यों का त्यों बना हुआ है. फिलहाल चप्पे चप्पे में हिंसाग्रस्त इलाके मे...