‘चीज़ों को इस्तमाल नहीं करो तो जंग लग जाता है’ क्योंकि मैं उसके साथ नहीं सो रही थी।'--नीना गुप्ता, अभिनेत्री
फिल्मों में रोल पाने के लिए अभिनेत्रियों को किन हालातों से गुजरना पड़ता है, इस बात का जिक्र वर्षों से होता रहा है, जिसका आज तक कोई समाधान नहीं निकला। बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता की हाल ही में ऑटोबायोग्राफी रिलीज हुई है। इसमें उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कुछ घटनों के बारे में खुलकर लिखा है। इसमें उन्होंने एक फिल्ममेकर के साथ घटी घटना का भी जिक्र किया है, जिसमें उन्हें अश्लील चीजें कही गई थीं। नीना गुप्ता की ऑटोबायोग्राफी को इस हफ्ते के शुरुआत में एक्ट्रेस करीना कपूर द्वारा लॉन्च किया गया। यह ऑटोबायोग्राफी का नाम ‘सच कहूँ तो’ है। इस ऑटोबायोग्राफी में नीना ने उस घटना का भी जिक्र किया है, जब एक डायरेक्टर/प्रोड्यूसर ने उन्हें होटल के कमरे में बुलाया था और रात बिताने के लिए पूछा था। इससे उनका ‘खून जम’ गया था। नीना ने कहा कि वह निर्माता-निर्देशक का नाम लेना और शर्मिंदा करना चाहती थीं, लेकिन उनके दोस्तों ने उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी पुस्तक में उसका नाम नहीं लिया क्योंकि प्रकाशकों ने उसे ऐसा करने पर कानूनी परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी सो...