Skip to main content

‘पार्टनर के बिना फील करती थी अकेला तो पापा को ही बना लिया था बॉयफ्रेंड’: नीना गुप्ता, विवियन रिचर्ड्स की एक्स गर्लफ्रेंड

आयुष्मान खुराना अभिनीत फिल्म ‘बधाई हो (2018)’ से सुर्ख़ियों में आईं अभिनेत्री नीना गुप्ता ने अपने जीवन और अकेलापन को लेकर कुछ राज़ खोले हैं। नीना गुप्ता उक्त फिल्म में एक बुजुर्ग गर्भवती महिला का किरदार निभा कर कई अवॉर्ड बटोर ले गई थीं। नीना ने कहा है कि उनके जीवन में एक समय वो इतना अकेलापन महसूस करती थीं कि अपने पिता को ही अपना बॉयफ्रेंड समझने लगी थीं।

नीना गुप्ता का कहना है कि उनके जीवन में लम्बे समय तक न कोई बॉयफ्रेंड आया और न ही पति, जिस कारण उनका अकेलापन बढ़ता ही जा रहा था। इन सबसे बहार निकलने के पीछे का राज़ बताते हुए उन्होंने बताया कि वो पिछली बातों में अटकी नहीं रहीं, जिससे इन समस्याओं से उन्हें मुक्ति मिली। काम के दौरान उन्हें जब अपमानित किया जाता था, तब वो खुद को अकेला महसूस करती थीं। हाल ही में नीना गुप्ता को ‘सरदार का ग्रैंडसन’ फिल्म में देखा गया।

इस फिल्म में अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह मुख्य किरदारों में हैं। नीना गुप्ता ने RJ सिद्धार्थ कन्नन को दिए गए इंटरव्यू में बताया, “मैंने काफी बार खुद को अकेला महसूस किया है। पूरी ज़िंदगी ऐसा मेरे साथ हुआ है। मेरे जीवन में लम्बे समय तक कोई बॉयफ्रेंड या पति नहीं था। वस्तुतः मेरे पिता ही मेरे बॉयफ्रेंड थे। मेरे घर में वही मुख्य पुरुष थे। मेरे साथ ऐसा इसीलिए होता था क्योंकि काम के समय मुझे अपमानित किया जाता था।”

नीना गुप्ता वेस्टइंडीज के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में से एक सर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप में हुआ करती थीं। इन दोनों की बेटी मशाबा गुप्ता पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। नीना फ़िलहाल विवेक मेहरा के साथ शादीशुदा जीवन का लुत्फ़ उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान उन्हें पहली बार ऐसा लगा कि वो एक शादीशुदा जोड़े की तरह रह रहे हैं। नीना और विवेक दो दशक पहले मुंबई से लंदन की एक फ्लाइट में मिले थे।

तब से ये दोनों साथ ही हैं। लॉकडाउन के दौरान 6 महीने तक दोनों उत्तराखंड के नैनीताल स्थित मुक्तेश्वर गाँव में थे। जहाँ विवेक सामान्यतः दिल्ली में रहते हैं, नीना को काम के सिलसिले में मुंबई में रहना पड़ता है। नीना ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान पहली बार दोनों को एक-दूसरे को जानना-समझने का मौका मिला। नीना गुप्ता 1994 की फिल्म ‘वो छोकरी’ में एक युवा विधवा महिला का किरदार निभा कर पहली बार सुर्ख़ियों में आई थीं। तब उन्हें नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...