Skip to main content

Posts

Showing posts with the label free treatment

क्या सपना ही रहेगा ग़रीबों के लिए सस्ता इलाज?

सरकार का गरीबों को कम कीमत पर दवाएं और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा हवा-हवाई साबित हो रहा है. गरीबों को सस्ते दर पर जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खोले गए ज़्यादातर जन औषधि केंद्र सूने पड़े हुए हैं. इन केंद्रों पर आवश्यक दवाओं का लगातार टोटा बना हुआ है. प्रधानमंत्री देश-विदेश के मंचों से बार-बार दोहराते रहते हैं कि उन्होंने दिल के ऑपरेशन में लगने वाले स्टेंट के दाम कम कर दिए हैं. घुटनों के प्रत्यारोपण की दरें निर्धारित कर दी हैं तथा 1100 सौ से ज्यादा दवाओं के दाम जमीन पर ला दिए हैं. लेकिन यह पूरा सच नहीं हैं. सच कुछ और है. बीमार जन औषधि केंद्र केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा देश भर में तीन हज़ार पांच सौ जन औषधि केंद्र खोले गए हैं. दावा यह किया जा रहा है कि इन केंद्रों पर छह सौ से ज्यादा जेनेरिक दवाएं बाज़ार मूल्य से आधी से भी कम दरों पर जरुरतमंदों को बांटी जा रही है. मगर सच्चाई यह है कि अधिकतर जन औषधि केंद्रों पर 150 से ज्यादा दवाएं उपलब्ध ही नहीं हैं. इन केंद्रों पर जीवन रक्षक दवाओं का हमेशा अकाल ही बना रहता है. सरकारी दावों पर यकीन करें तो द...

11 करोड़ आयुष्‍मान कार्ड घर-घर पहुंचाएगी सरकार, आपको मिलेगा 5 लाख रु. तक का फ्री इलाज

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  चुनावी बाजार शुरू होने का आगाज होते ही मन लुभावन योजनाएँ मुखरित कर, जनता को खुश करने का  श्रीगणेश। केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें तक जनता को लुभाने का प्रयास कर रही हैं।उसी श्रृंखला में मोदी सरकार भी पीछे नहीं।     मोदी सरकार की महत्‍वाकांक्षी योजना आयुष्‍मान भारत हेल्‍थ इंश्‍योरेंस स्‍कीम के तहत सरकार लगभग 11 करोड़ फैमिली कार्ड प्रिन्‍ट कराएगी। लाभार्थियों को इन कार्ड्स की हैंड डिलीवरी की जाएगी यानी उन्हें ये कार्ड हाथ में सौंपे जाएंगे। इसके लिए गांवों में आयुष्‍मान पखवाड़ा प्रोग्राम चलाया जाएगा। इसकी जानकारी आयुष्‍मान भारत- नेशनल हेल्‍थ प्रोटेक्‍शन मिशन (AB-NHPM) द्वारा जारी बिड डॉक्‍युमेंट से मिली। फैमिली कार्ड्स में स्‍कीम का लाभ पाने वालों के नाम मौजूद होंगे, साथ ही इसके साथ एक लेटर भी होगा जिसमें आयुष्‍मान स्‍कीम के सभी फीचर्स की जानकारी मौजूद होगी। फैमिली कार्ड लाभार्थियों की पहचान प्रक्रिया को आसान बनाने का एक जरिया भी होंगे। हालांकि इसके लिए अन्‍य डॉक्‍युमेंट्स की भी जरूरत होगी  क्‍या है आयुष्‍मान...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)