Skip to main content

11 करोड़ आयुष्‍मान कार्ड घर-घर पहुंचाएगी सरकार, आपको मिलेगा 5 लाख रु. तक का फ्री इलाज


आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
चुनावी बाजार शुरू होने का आगाज होते ही मन लुभावन योजनाएँ मुखरित कर, जनता को खुश करने का श्रीगणेश। केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें तक जनता को लुभाने का प्रयास कर रही हैं।उसी श्रृंखला में मोदी सरकार भी पीछे नहीं।    
मोदी सरकार की महत्‍वाकांक्षी योजना आयुष्‍मान भारत हेल्‍थ इंश्‍योरेंस स्‍कीम के तहत सरकार लगभग 11 करोड़ फैमिली कार्ड प्रिन्‍ट कराएगी। लाभार्थियों को इन कार्ड्स की हैंड डिलीवरी की जाएगी यानी उन्हें ये कार्ड हाथ में सौंपे जाएंगे। इसके लिए गांवों में आयुष्‍मान पखवाड़ा प्रोग्राम चलाया जाएगा। इसकी जानकारी आयुष्‍मान भारत- नेशनल हेल्‍थ प्रोटेक्‍शन मिशन (AB-NHPM) द्वारा जारी बिड डॉक्‍युमेंट से मिली।
फैमिली कार्ड्स में स्‍कीम का लाभ पाने वालों के नाम मौजूद होंगे, साथ ही इसके साथ एक लेटर भी होगा जिसमें आयुष्‍मान स्‍कीम के सभी फीचर्स की जानकारी मौजूद होगी। फैमिली कार्ड लाभार्थियों की पहचान प्रक्रिया को आसान बनाने का एक जरिया भी होंगे। हालांकि इसके लिए अन्‍य डॉक्‍युमेंट्स की भी जरूरत होगी 

क्‍या है आयुष्‍मान स्‍कीम

बता दें कि आयुष्‍मान भारत स्‍कीम की घोषणा बजट 2019 के दौरान की गई थी। इस स्‍कीम के तहत देश के 10 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपए तक के फ्री हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा दी जाएगी। इसमें लगभग सभी गंभीर बीमारियों का इलाज कवर होगा। कोई भी व्यक्ति (विशेष रूप से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग) इलाज से वंचित न रह जाए, इसके लिए स्कीम में फैमिली साइज और उम्र पर कोई सीमा नहीं लगाई गई है।
इस स्कीम में हॉस्पिटलाइजेशन से पहले और बाद के खर्च को भी शामिल किया गया है। हर बार हॉस्पिटलाइजेशन के लिए ट्रांसपोर्टेशन अलाउंस का भी उल्लेख किया गया है, जिसका भुगतान लाभार्थी को किया जाएगा। इलाज देश के किसी भी सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में कैशलेस इलाज कराया जा सकेगा। इस स्‍कीम से लगभग 50 करोड़ लोगों को फायदा पहुंचेगा।

लोगों तक लेटर्स और कार्ड पहुंचाने की ये होगी पूरी प्रोसेस

नेशनल हेल्‍थ एजेंसी से लाभार्थियों की सूचना मिलते ही सर्विस प्रोवाइडर लेटर्स की प्रिन्टिंग शुरू कर देंगे। सभी डाटा सेफ्टी स्‍टैंडर्ड्स का पालन करते हुए एरिया कोड के हिसाब से इन्‍हें लाभार्थियों के डिस्ट्रिक्‍ट हेडक्‍वार्टर भेज दिया जाएगा। उसके बाद लेटर्स ग्राम पंचायत भेजे जाएंगे और फिर इन्‍हें आयुष्‍मान पखवाड़ा कार्यक्रम के जरिए हेल्‍थ वर्कर्स द्वारा लाभार्थी परिवारों तक पहुंचाया जाएगा।

सभी तक डिलीवरी में लग सकता है दो साल का वक्‍त

आयुष्‍मान भारत- नेशनल हेल्‍थ प्रोटेक्‍शन मिशन (AB-NHPM) द्वारा जारी बिड डॉक्‍युमेंट के मुताबिक, स्‍कीम के तहत लगभग 10.7 करोड़ से ज्‍यादा इन्‍फॉर्मेशन लेटर और फैमिली कार्ड की प्रिन्टिंग की जरूरत होगी। इनकी डिलीवरी में दो साल का वक्‍त लग जाएगा। हालांकि लेटर न होने पर भी किसी भी नामित परिवार को स्‍कीम का फायदा देने से इंकार नहीं किया जाएगा।

24X7 कॉल सेंटर भी होगा स्‍थापित

इसके अलावा आयुष्‍मान स्‍कीम को लेकर लोगों के सवालों और शिकायतों को दूर करने के लिए केन्‍द्र सरकार राजधानी दिल्‍ली में एक 24X7 कॉल सेंटर भी स्‍थापित करेगी। इसके जरिए अपने गृह राज्‍य से दूर रहने वाले लोगों की भी मदद की जाएगी। कॉल सेंटर के लिए एक राष्‍ट्रीय टोल फ्री नंबर होगा। कॉल सेंटर ई-मेल और ऑनलाइन चैट का जवाब देने में भी सक्षम होंगे।

अगस्‍त तक दे दिए जाएंगे कॉन्‍ट्रैक्‍ट

कॉल सेंटर चलाने और फैमिली कार्ड्स की प्रिन्टिंग के लिए अगस्‍त तक कॉन्‍ट्रैक्‍ट दिए जाने की संभावना है। कॉल सेंटर सर्विस प्रोवाइडर हब एंड स्‍पोक मॉडल का इस्‍तेमाल कर सकते हैं और देश के अन्‍य हिस्‍सों में जोनल कॉल सेंटर स्‍थापित कर सकते हैं। ऐसी उम्‍मीद है कि मोदी सरकार की यह योजना अगले कुछ महीनों में अमल में आ जाएगी। 

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...