Skip to main content

Posts

Showing posts with the label parliament

'कास्टिंग काउच हर जगह, कोई भी कार्यक्षेत्र इससे अछूता नहीं'--कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज के कास्टिंग काउच फिल्म इंडस्ट्री का अभिन्न हिस्सा वाले बयान पर बवाल मच गया है। अब इस मुद्दे पर अलग-अलग टिप्पणियां आ रही है। कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सरोज खान से भी आगे निकल गयीं, 'ऐसा सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं हर जगह होता है.' न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह एक कड़वा सच है कि घर, ऑफिस या फिर संसद भी ऐसी चीजों से अछूती नहीं है।  रेणुका चौधरी द्वारा संसद में भी कास्टिंग काउच जैसा होना, अपने आपमें बहुत कुछ बयान कर रहा है। जब संसद में ही कास्टिंग काउच मौजूद हैं,फिर बलात्कार जैसी घटनाओं पर अंकुश लगवाएगा कौन? अब तक पार्टी ऑफिस और नेताओं के कार्यालय में इस तरह की हरकतों के समाचार तो आते रहे हैं, लेकिन संसद भी अछूती नहीं, वास्तव में बहुत जबरदस्त रहस्योघाटन है। फिल्म अभिनेत्रियाँ तो #me too में अपने कटु अनुभव बता रही हैं, लेकिन कोई राजनेत्री नहीं, क्यों? सम्भव है, शायद रेणुकाजी के इस बयान के बाद राजनेत्रियाँ अपने कटु अनुभव साझा करने का प्रयास करेंगी। क्योकि किसी वरिष्ठ राजनेत्री द्वारा ...

कांग्रेस मुक्त भारत मेरा नहीं महात्मा गांधी का विचार -- मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दिया। पीएम ने लोकसभा में कहा कि बहुत से सांसदों ने बहुत से मुद्दों पर अपने विचार रखे। राष्ट्रपति का अभिभाषण किसी दल का अभिभाषण नहीं था, वह पूरे भारत की जनता की अकांक्षाओं के बारे में था। उन्होंने अपने संबोधन में विपक्षी दल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि अगर देश के पहले प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल होते तो आज कश्मीर की समस्या नहीं होती। लोकसभा को जैसे ही पीएम मोदी ने संबोधित करना शुरू किया, वैसे ही विपक्ष की ओर से हंगामा किया जाने लगा। विपक्ष के नेताओं द्वारा ‘झूठे भाषण बंद करो-झूठे आश्वासन बंद करो’ का नारा लगाया गया। विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच पीएम मोदी ने कहा कि सिर्फ विरोध के लिए विरोध करना सही नहीं है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने देश को पनपने नहीं दिया, इसलिए हमें लोकतंत्र का पाठ न पढ़ाए। आपके पापों की सजा आज पूरा देश भुगत रहा है।’ शाम 4 बजे पीएम मोदी ने राज्यसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘हमने हमेशा ही अपनी योजनाओं पर प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)