Skip to main content

कांग्रेस मुक्त भारत मेरा नहीं महात्मा गांधी का विचार -- मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दिया। पीएम ने लोकसभा में कहा कि बहुत से सांसदों ने बहुत से मुद्दों पर अपने विचार रखे। राष्ट्रपति का अभिभाषण किसी दल का अभिभाषण नहीं था, वह पूरे भारत की जनता की अकांक्षाओं के बारे में था। उन्होंने अपने संबोधन में विपक्षी दल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि अगर देश के पहले प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल होते तो आज कश्मीर की समस्या नहीं होती। लोकसभा को जैसे ही पीएम मोदी ने संबोधित करना शुरू किया, वैसे ही विपक्ष की ओर से हंगामा किया जाने लगा। विपक्ष के नेताओं द्वारा ‘झूठे भाषण बंद करो-झूठे आश्वासन बंद करो’ का नारा लगाया गया। विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच पीएम मोदी ने कहा कि सिर्फ विरोध के लिए विरोध करना सही नहीं है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने देश को पनपने नहीं दिया, इसलिए हमें लोकतंत्र का पाठ न पढ़ाए। आपके पापों की सजा आज पूरा देश भुगत रहा है।’
शाम 4 बजे पीएम मोदी ने राज्यसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘हमने हमेशा ही अपनी योजनाओं पर प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की है, क्योंकि हम देश के लिए और देश की जनता के लिए काम कर रहे हैं।’ कांग्रेस पर राज्यसभा में भी हमला करते हुए पीएम ने कहा, ‘कांग्रेस को बाहर कोई नहीं सुनता इसलिए सदन में उन्होंने सुनाया। आपको न्यू इंडिया नहीं आपातकाल वाला भारत चाहिए।’ पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत उनका नहीं बल्कि महात्मा गांधी का विचार था, उन्होंने ही कहा था कि आजादी के बाद कांग्रेस को खत्म कर दिया जाना चाहिए।
राज्यसभा में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘आपको न्यू इंडिया नहीं चाहिए आपको घोटाले वाला भारत चाहिए, आपको आपातकाल वाला भारत चाहिए।’ कांग्रेस द्वारा पीएम मोदी और उनकी सरकार पर योजनाओं का नाम बदलने का आरोप लगाया गया था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘हम नेम चेंजर नहीं, ऐम चेजर है यानी लक्ष्य का पीछा करना हमारा मकसद है।’
पीएम मोदी के भाषण के बीच में ही रेणुका चौधरी जमकर हंस पड़ी। उनके हंसने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने रामायण के बाद पहली बार ऐसी हंसी सुनी। मोदी ने कहा, ‘बेनामी संपत्ति के खिलाफ कांग्रेस कानून लागू नहीं कर रही थी। हम आए और हमने कानून लागू कर दिया। हमने 3500 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति जब्त की।’
लोकसभा में क्या बोले पीएम मोदी-
– राज्यसभा से पहले पीएम मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया था। उन्होंने लोकसभा में कहा था, ‘मेरी आवाज दबाने की कोशिश हो रही है। कांग्रेस ने हमेशा से लोकतंत्र को कमजोर किया। कांग्रेस एक परिवार के गीत गाती रही। लोकतंत्र कांग्रेस या नेहरू जी की देन नहीं है। लोकतंत्र हमारी रगों में है, हमारी परंपरा में है। आपने (कांग्रेस) अन्याय न किया होता तो सरदार पटेल देश के पहले प्रधानमंत्री होते और कश्मीर समस्या न होती।’ बता दें कि यह संसद के बजट सत्र में पीएम मोदी का पहला अभिभाषण है।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘हम नहीं भूल सकते कि किस तरह से कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश के बेटे नीलम संजीव रेड्डी का अपमान किया। देश में कोई भी कांग्रेस से तो लोकतंत्र का पाठ नहीं पढ़ना चाहता। दिसंबर में हमने कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव देखा या फिर राजतिलक देखा?’
– प्रधानमंत्री ने विपक्ष के हंगामे के बीच कहा, ‘कोई देश की राजनीति या नेतागीरी देश को बर्बाद करने का काम करे। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश को जिन्होंने लूटा है उनको देश को वापस लौटाना पड़ेगा। इससे मैं पीछे हटने वाला नहीं हूं। मध्य वर्ग के बीच निराशा का भाव पैदा करने के लिए भ्रम और झूठ फैलाया जा रहा है, सरकार ने उनको 12,000 करोड़ रुपये के नए फायदे दिए हैं।’
– एनडीए सरकार की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा, ‘एनडीए सरकार ने देश में वर्क कल्चर को बदल दिया। प्रोजेक्ट के बारे में न केवल विचार किया गया बल्कि उन्हें अच्छी तरह से सही समय पर शुरू भी किया गया। एनडीए सरकार पिछली सरकारों से ज्यादा तेजी से रोड का निर्माण कर रही है। हमने पूरे देश में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया।’
यहां देखें पीएम मोदी का अभिभाषण
– प्रधानमंत्री ने कहा, ‘खड़गे जी ने रेलवे और कर्नाटक के बारे में बात की। मुझे बिदर-कलबुर्गी रेल लाइन के बारे में सच्चाई बताने दीजिए। वाजपयी सरकार के द्वारा इस प्रोजेक्ट को साल 2004 में स्वीकृति दे दी गई थी, लेकिन साल 2013 तक इसमें कोई भी काम नहीं किया गया। बीजेपी की सरकार आई तब इस पर काम शुरू हुआ।’
– पीएम मोदी के अभिभाषण के बीच कांग्रेस ने ‘मैच फिक्सिंग नहीं चलेगी’, ‘झांसा देना बंद करो’, ‘धोखा देना बंद करो’ के नारे लगाए। वहीं प्रधानमंत्री ने कहा, ‘यह नरेंद्र मोदी लाल किला से कहता है कि देश आज जहां है उसमें पिछली सभी सरकारों का योगदान है। ऐसा किसी कांग्रेस नेता ने कभी नहीं कहा।’
– बजट सत्र के पहले संबोधन में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा, ‘चुनाव से पहले पत्थर पर नाम जड़ जाएगा तो काम हो जाएगा। आपने बाड़मेर रिफाइनरी में भी यही किया पर हमने देखा काम बस कागज पर हुआ है। हमने आज उस का को प्रारंभ कर दिया है।’
– कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि रेडियो कांग्रेस के सुर सुनाता था, टीवी आया तो वह भी कांग्रेस को ही समर्पित हो गया। उन्होंने कहा, ‘अगर कांग्रेस की नीयत साफ होती तो आज देश जहां है, उससे कई गुना आगे होता। आपने मां भारत के टुकड़े कर दिए, इसके बावजूद ये देश आपके साथ रहा। आप उस जमाने में देश में राज कर रहे थे जिस समय विपक्ष न के बराबर था।’
– पीएम मोदी ने बशीर बद्र की शायरी से कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘खड़गे जी ने कल बशीर बद्र की शायरी सुनाई थी। उसी शायरी की पहले की दो लाइन सुनें ‘जी चाहता है सच बोलें, क्या करें हौसला नहीं होता।’ इसके अलावा उन्होंने कहा, ‘तेलंगाना आगे बढ़े इसके पक्ष में हम भी हैं, लेकिन आपने आंध्र के लोगों के साथ हड़बड़ी में जो किया उसका नतीजा है कि चार साल के बाद भी समस्याएं हैं।’
– प्रधानमंत्री ने कहा कि जब हम नए राज्यों के निर्माण की बात करते हैं तो हम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपयी जी के उस तरीके को याद करते हैं जिसके तहत उन्होंने उत्तराखंड, झारखंड और छत्तीसगढ़ का निर्माण किया था। उन्होंने दिखाया था कि किस तरह से एक कठिन फैसला लिया जा सकता है।
– प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई थी कि पीएम मोदी बुधवार को संसद के बजट सत्र में भाषण देंगे। पीएमओ ने ट्वीट किया, ‘आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के बाद हुई चर्चा का जवाब देंगे। वह लोकसभा में दोपहर को अभिभाषण देंगे और राज्यसभा में उसके बाद शाम को पीएम मोदी बोलेंगे।’
– संसद के बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ हुई थी और एक फरवरी को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट पेश किया था।
– वहीं फरवरी 7 को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संसद में अपना पहला भाषण दिया था। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए राज्यसभा में कांग्रेस पर जमकर बरसे। शाह ने कहा कि मोदी सरकार को पिछली कांग्रेस की सरकार का गड्ढा भरने में वक्त लगा, जो कि उन्हें विरासत में मिले थे। उन्होंने कहा था, ‘देश में 55 साल तक एक ही पार्टी का राज रहा। बल्कि एक ही परिवार का राज रहा। बावजूद इसके आज इतने दिनों तक राज करने वाले लोग समस्याएं गिना रहे हैं, हम इन चुनौतियों को स्वीकार करते हैं, लेकिन इसे ठीक करने में वक्त लगेगा।’ इसके अलावा शाह ने यह भी कहा कि पकौड़ा बेचना शर्म की बात नहीं है।
मोदी की स्पीच की 21 अहम बातें
1) 50 साल सत्ता में रहने के बाद जमीन से कटना स्वाभाविक है
- नरेंद्र मोदी ने कहा- "आपने आयुष्मान योजना की तुलना अमेरिका और ब्रिटेन से की। उनका स्ट्रक्चर अलग है। करीब 50 साल सत्ता में रहने के बाद जमीन से कट जाना बड़ा स्वभाविक है। मैं नहीं मानता कि आपके (गुलाम नबी आजाद) हेल्थ मिनिस्टर रहने के बाद अब बहुत कुछ करने की जरूरत है। मैं सोचता हूं कि अगर इस योजना में कोई कमी है तो मैं इसे दूर करने के लिए आपको समय दूंगा।''
- ''आप जैसी हमारी सोच नहीं है। सदन में हमसे भी विद्वान लोग हैं। हम सब बैठकर देश के 40 करोड़ लोगों के लिए एक अच्छी व्यवस्था शुरू कर सकते हैं क्या?'' एक योजना का विचार प्रस्तुत हुआ है। अच्छे सुझाव आएं। जो मेरी स्पीच सुनते होंगे टीवी पर वे भी अपने सुझाव दें। देश के गरीब के लिए योजनाएं हैं, इसमें कोई दल नहीं होता है।"
2) यहां बैठने वाले को 9 दिखेगा, लेकिन वहां बैठने वाले को 6
-"ये बात सही है कि अगर मैं यहां बैठकर अंग्रेजी में लाइन लिखता हूं तो यहां बैठने वाले को 9 दिखेगा, लेकिन वहां बैठने वाले को 6 दिखेगा। आज इसलिए मैं समझता हूं कि कोई मुझे बताए कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में सुधार होता है तो हमें दुख क्यों होना चाहिए। क्या देश के हर नागरिक को गर्व नहीं होना चाहिए?''
- ''हमने किया, आपने किया.. वो मुद्दा जब चुनाव में जाएंगे तो खेल खेल लेंगे। हम यहां तक चले जाते हैं कि रेटिंग एजेंसी पर ही हमला बोल देते हैं। आपको बीजेपी की जमकर आलोचना करो, मोदी की आलोचना करो, लेकिन बीजेपी की बुराइयां करते-करते आप भारत की बुराई करने लग जाते हैं।"
3) हमें न्यू इंडिया लेकिन आपको पुराना भारत चाहिए
"जहां तक बीजेपी और मोदी का विरोध करते हैं, राजनीति में ये आपका हक है और आपको करना भी चाहिए। लेकिन, आप मर्यादा लांघ देते हैं, इससे देश को नुकसान होता है। आप कभी ये स्वीकार नहीं कर पाएंगे कि हमारे जैसे लोग यहां बैठे हैं, आप कभी नहीं कर पाएंगे। मैं आपकी पीड़ा समझ सकता हूं।''
- ''एक विषय आया कि राष्ट्रपति जी ने अपने भाषण में न्यू इंडिया की कल्पना की। विवेकानंद, महात्मा गांधी, पूर्व राष्ट्रपति भी ऐसी ही कल्पना करते थे। पता नहीं क्या परेशानी है, आप कहते हैं कि हमें पुराना भारत चाहिए।"
4) आपको कौन सा भारत चाहिए?
-"हमें महात्मा गांधी वाला भारत चाहिए। मुझे भी गांधी वाला भारत चाहिए, क्योंकि गांधी ने कहा था कि आजादी मिल चुकी है और अब कांग्रेस की कोई जरूरत नहीं है। कांग्रेस को बिखर जाना चाहिए। कांग्रेस मुक्त भारत मोदी का नहीं गांधी का विचार है। हम उन पद चिह्नों पर चलने का प्रयास कर रहे हैं। आप कहते हैं कि हमें तो वो वाला भारत चाहिए। क्या सेना पनडुब्बी घोटाले, बोफोर्स घोटाले वाला, हेलिकॉप्टर घोटाले वाला भारत चाहिए?''
- "आपको इमरजेंसी वाला भारत चाहिए? जेपी, मोरारजी को देश में बंद करने वाला भारत चाहिए। लोकतांत्रिक अधिकार छीन लेना, अखबारों को बंद करने वाला भारत चाहिए। बड़ा पैर गिरने के बाद हजारों सिखों का कत्ल आम हो जाए, आपको न्यू इंडिया नहीं चाहिए आपको भारत चाहिए.. वो भारत चाहिए। आपको वो भारत चाहिए जहां रसूखदार लोगों के आगे प्रशासन घुटने टेकता हो। हजारों लोगों की मौत के जिम्मेदार को विमान में बिठाकर देश के बाहर ले जाया जाए, वो भारत चाहिए? दावोस में आप भी गए थे, हम भी गए थे.. लेकिन आप किसी की चिट्ठी लेकर किसी को भेजते हैं.. वो भारत चाहिए? आपको न्यू इंडिया नहीं चाहिए।"
5) हम ऐम चेजर हैं, नेम चेंजर नहीं
- "आपने जनधन योजना की भी आलोचना की। आपने कहा कि ये पहले हुआ था। आप तथ्यों को स्वीकार करें। जो हम 31 करोड़ जनधन अकाउंट की बात करते हैं, वे सारे 2014 में हमारी सरकार बनने के बाद बने हैं, वो हैं। मैं चाहता हूं कि आप तथ्यों को जरा ठीक कर लें तो अच्छा होगा।''
- ''आपने ये भी कहा कि हम तो नेम चेंजर हैं, गेम चेंजर नहीं। हमारे काम देखेंगे और सच्चाई से कहना होगा तो कहेंगे कि हम तो ऐम चेजर हैं। हम लक्ष्य का पीछा करने वाले लोग हैं और उसे प्राप्त करके रहेंगे। हम लक्ष्य तय करते हैं और उसे वक्त के भीतर प्राप्त करने के लिए रोडमैप तैयार करते हैं।''
6) वाजपेयी सरकार में रखी गई थी आधार की नींव
- "अब आधार की बात आती है तो आप कहते हैं कि काम हमारा और क्रेडिट आप ले रहे हैं। अच्छा है ये। 7 जुलाई 1998 इसी सदन में वेंकैया जी ने सवाल पूछा था। तब गृहमंत्री आडवाणी जी ने जवाब दिया था। कहा था- मल्टीपर्पज नेशनल आइडेंडिटी कार्ड, जिसका इस्तेमाल, पासपोर्ट, राशनकार्ड, स्कूल, जनरल-लाइफ इंश्योरेंस जैसी चीजों के लिए इस्तेमाल होगा। आधार का बीज यहां है। कांग्रेस कहती है कि आधार उसने शुरू किया तो हमें आपको क्रेडिट देने में तकलीफ नहीं है। आधार आपका है। हमनें आगे देश को रखा है। हमारे फैसलों का आधार देशहित रहता है।''
7) आप बर्फ का छूरा बनाकर भोंक दें किसी को पता भी ना चले
- "कालेधन के खिलाफ कार्रवाई करने का क्रेडिट भी कांग्रेस स्वीकार कर ले। कांग्रेस बेनामी संपत्ति लागू नहीं किया था, उसका क्रेडिट भी ले ले। अब तक 3500 करोड़ से ज्यादा बेनामी संपत्ति (आनंद शर्मा जी आपकी बोलने की स्टाइल है विशेष, आप बर्फ का छूरा बना कर भोंक दें किसी को पता भी ना चले।) जब्त की है। क्रेडिट मिलना चाहिए। सारी दुनिया बदली है, सॉल्वेंसी कोड, बैंकरप्सी लॉ। ज्ञान नहीं था ये नहीं मानता, लेकिन क्रेडिट आपको जाना चाहिए।"
8) रेलवे के बजट में घोषणाएं बंद कर दीं हमने
- "बार-बार चुनाव का नतीजा है कि योजना पूरी बनी हो या ना हो, हम पत्थर जड़ देते हैं। हमने रेलवे के बजट में घोषणाएं बंद कर दीं। जब मैंने देखा कि पुरानी सरकारों ने 1500 ऐसी रेलवे योजनाएं घोषित कीं, जिन्हें देखने वाला कोई नहीं था। इस कल्चर से देश का नुकसान हुआ है। मैंने एक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए इनिशिएटिव लिया, सारे रुके हुुए प्रोजेक्ट का रिव्यू करने लगा। ऐसे-ऐसे प्रोजेक्ट सामने आए जो 30-40 साल पहले तय हुए, शिलान्यास हुआ और बाद में कागज पर उसकी लकीर भी नहीं थी।"
9) सब जगह पत्थर हैं, नाम हैं... कुछ पत्थर चोरी भी चले गए
- “सरकार में ऐसे नहीं चलता है कि ये काम तो उसके वक्त का है, ताला मारो। 9 लाख करोड़ के ऐसे प्रोजेक्ट शुरू किए हैं, जो सालों से बंद थे। उस वक्त होता तो कुछ हजार करोड़ में होता। सरकार आपने भी चलाई, हम भी चला रहे हैं, लेकिन चीजों को अच्छे ढंग से चलाते तो ठीक होता। सब जगह पत्थर हैं, नाम हैं.. कुछ पत्थर चोरी भी चले गए।''
- ''क्रेडिट सब आपको जाता है। आजाद साहब ने फूड सिक्योरिटी बिल की बात डेट के साथ की। आपने जो डेट दी, हम तो उसके एक साल बाद आए। एक साल में आपने क्या किया। आपने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए पूछा। केरल जहां आपकी सरकार थी, वहां आपने स्वीकार नहीं किया था, एससी ने डंडा मारा था।”
10) सरदार पटेल का जिक्र किया
- “फर्टिलाइजर के कारखाने खोलने के वक्त आपने कहा कि हमारे वक्त हुआ, बंद भी तो आपके वक्त हुआ। उसका भी क्रेडिट लीजिए, जो हजारों लोग बेरोजगार हुए। हमने यूपी-बिहार में यूरिया के कारखाने खोले, गैस पाइपलाइन का काम शुरू किया। ये वो इलाके हैं, जहां से पूर्वी भारत के विकास की संभावनाएं बढ़ती हैं। देश के लिए जरूरी है कि पूर्वी भारत का विकास होना चाहिए। मुझे विश्वास है कि आप एप्रिशिएट करेंगे।''
- ''अमित शाह का भाषण हुआ, आजाद जी ने ये खोजकर निकाला कि आपने इतनी स्पीच दी और सरदार पटेल का नाम नहीं लिया। सरदार पटेल कांग्रेस पार्टी की हर लिट्रेचर में थे। मुझे अच्छा लगा कि बहुत सालों बाद ये दिन भी आया। गुजरात का चुनाव खत्म होते ही, आपके पार्टी के कार्यक्रम में पुराने चित्र देख सकते हैं कि बैकड्रॉप में कहीं सरदार पटेल का चित्र नहीं है। एक हफ्ते बाद कार्यक्रम हुआ और सरदार साहब गायब हैं। बाबा साहेब अंबेडकर और पटेल साहब को भारत रत्न कब मिला, इतना समय बीत गया। जब आप विषय उठाते हैं तो चार उंगलियां खुद की तरफ होती हैं, ये आप ना भूलें।”

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...