महाराष्ट्र के दो सिनेमाघरों में बिकी मात्र 84 टिकट (फोटो : बॉलीवुड हंगामा) संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद राज्य अनलॉक की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। ऐसे में महाराष्ट्र में दो सिनेमाघरों ने खुलने के तुरंत बाद ही सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ से अपनी शुरुआत करने का फैसला किया लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। खबरों के अनुसार फिल्म की कुल 84 टिकटें बिकीं और कुल कलेक्शन हुआ मात्र 6,017 रुपए। सलमान खान की ‘राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई’ ईद के दिन 13 मई 2021 को OTT प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज हुई। देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के चलते फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो सकी क्योंकि लगभग सभी राज्यों की सरकारों ने संक्रमण के दौरान सभी सिनेमाघरों को बंद रखने का फैसला किया था। 11 जून को महाराष्ट्र के मालेगाँव के इन्जॉय ड्राइव-इन सिनेमा और औरंगाबाद के खिनवासर सिनेप्लेक्स ने ‘राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई’ से शुरुआत की। मालेगाँव के इन्जॉय सिनेमा ने फिल्म के दो शो रखे और ...