Skip to main content

Posts

Showing posts with the label mayawatiBSPmayawati bithday15th JanuaryPM Narendra Modi

घर-घर मोदी का नारा देने वाले मोदी जी इस बार अपने ही घर में बेघर होते-होते बच गएः मायावती

लखनऊ में अपने 62वें जन्मदिन के मौके पर बीएसपी प्रमुख मायावती ने प्रेस को संबोधित करते हुए केंद्र की  बीजेपी सरकार पर साधा निशाना (फोटोः एएनआई) उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम और बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती का आज (15 जनवरी) 62वां जन्मदिन है. इस मौके पर बीएसपी प्रमुख ने लखनऊ में  'मेरे संघर्षमय जीवन और बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा' का विमोचन किया. इस किताब को 'ब्लू बुक' का नाम दिया गया है. इस किताब में बीएसपी के खड़े होने के शुरुआती दौर की कहानी बताई गई है. अपने जन्मदिन की अवसर पर हर बार की तरह इस बार भी गुलाबी रंग का सूट पहने मीडिया के सामने आईं बीएसपी प्रमुख मायावती ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा.  मायावती ने कहा कि 'हर हर मोदी ,घर-घर मोदी का नारा देने वाले नरेंद्र मोदी जी इस बार अपने ही घर गुजरात में बेघर होते-होते बच गए' बीएसपी प्रमुख ने इस दौरान कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा. मायावती ने कहा, 'आजादी के बाद से कांग्रेस और अब बीजेपी ने हर वर्ग को नुकसान पहुंचाया है, आज हर राज्य में सांप्रदायिक और जातिवादी माहौल बनाया जा रहा है.'...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)