राहुल गाँधी अक्सर ही अपने भाषणों में आरएसएस को महात्मा गाँधी का हत्यारा बता देते हैं, हाल ही में जब उन पर मानहानि का मामला दर्ज किया गया तो वे सुप्रीम कोर्ट में अपने बयान से पलट गए और कहा कि उन्होंने आरएसएस पर नहीं बल्कि आरएसएस के लोगों पर महात्मा गाँधी की हत्या का आरोप लगाया था, जब उनकी खिंचाई होने लगी तो राहुल गाँधी ने फिर कह दिया कि आरएसएस पर दिए गए अपने बयान पर वह कायम हैं। सुशील शर्मा राहुल गाँधी के इसी बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने कहा कि अगर आरएसएस के लोगों द्वारा किये गए गुनाहों का जिम्मेदार आरएसएस है तो कांग्रेस के लोगों द्वारा किये गए गुनाहों के जिम्मेदार राहुल गाँधी हैं और इस हिसाब से राहुल गाँधी राजस्थान में भंवरी देवी तथा दिल्ली में नैना साहनी के हत्यारे हैं क्योंकि इनकी हत्या में कांग्रेस नेता शामिल थे। शर्मा ने न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत में कहा, “राहुल गांधी क्या कहलाना पसंद करेंगे? एक हत्यारा।” भंवरी देवी की हत्या के लिए राजस्थान के पूर्व मंत्री महिपाल मादेरणा तथा नैना साहनी हत्याकांड में कांग्रेस नेता व ...