Skip to main content

Posts

Showing posts with the label kashmiri separatist

कश्‍मीर में अलगाववादियों का दोहरा रवैया, उमर अब्‍दुल्‍ला भी भड़के

कश्‍मीर में आतंकियों का दुस्‍साहस बढ़ता रहा है। वे लगातार सुरक्षा बलों व पुलिसकर्मियों पर निशाना बना रहे हैं। हाल में पुलिसकर्मियों व सुरक्षा बलों को अगवा किए जाने के साथ-साथ उनके रिश्‍तदारों के अपहरण की वारदातें भी बढ़ी हैं, जिसे लेकर लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। इन घटनाओं ने अलगाववादियों के रवैये पर भी सवाल उठाए हैं। अलगाववादी वैसे तो सुरक्षा बलों पर स्‍थानीय लोगों के साथ 'ज्‍यादती' का आरोप लगाते रहते हैं और हिंसक भीड़ व पत्‍थरबाजों तक से निपटने के लिए उनकी सख्‍ती पर सवाल उठाते रहे हैं, पर अपहरण के ऐसे मामलों पर कभी अपनी जुबान नहीं खोलते। अलगाववादियों के इस दोहरे रवैये को लेकर अब जम्‍मू एवं कश्‍मीर के पूर्व मुख्‍यमंत्री व नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्‍दुल्‍ला ने भी सवाल उठाए हैं। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा, '11 अपहरण! यह घाटी में चिंताजनक हालात को दर्शाता है। लेकिन सबसे दुखद 'चुन‍िंदा मसलों का विरोध' है। जो लोग और नेता सुरक्षा बलों की कथित ज्‍यादतियों को लेकर मुखर रहे हैं, वे इन अपहरणों पर आवाज नहीं उठाते।' Omar Abdullah ✔ @OmarAbdullah 11 ...

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। -- सैय्यद अथर हुसैन देहलवी

ये हैं पर्दानशीं की बेशर्मायी   कश्मीर मुद्दा आज के समय में एक ऐसा मुद्दा बन चुका हैं जिसके चलते आये दिन कोई-ना-कोई नहीं कहानी देखने सुनने को मिल ही जाती है। कश्मीर भारत का हिस्सा है और हमेशा ही रहेगा। हालाँकि इस देश में अभी भी कुछ ऐसे अलगाववादी नेता हैं जिनका बस चले तो आज ही वो कश्मीर के हिस्से कर दें। उनका मानना है कि कश्मीर पाकिस्तान के हिस्से में जाना चाहिए। इस मुद्दे पर पाकिस्तान का भी यही रुख है। खैर सच तो यही है कि कश्मीर हमारा था, हमारा है, और हमारा ही रहेगा। इसी मुद्दे पर हाल ही में एक मौलवी साब ने कुछ ऐसा ट्वीट कर दिया जिसके बाद लोग पहुँच गए उस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देने। क्या कहा मौलवी ने?  जिस मौलवी की हम यहाँ बात कर रहे हैं उनका नाम है सैय्यद अथर हुसैन देहलवी. मौलवी सैय्यद ने हाल ही में एक ट्वीट किया जिसमे उन्होंने लिखा कि “जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर आतंकियों को शय देने वाले मुल्क पाकिस्तान से या फिर दुनिया के किसी भी अन्य देश से बात कर भारत की ही संप्रभुता के खिलाफ होगा.” क्या थी ...

एक मारेंगे 10 और पैदा होंगे'-- मीरवाइज उमर फारूक

वरिष्ठ कश्मीरी अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक ने शुक्रवार (18 अगस्त) को भारत को चेताया कि दमन से कश्मीर की समस्या कभी नहीं हल हो सकती और एक आतंकवादी को मारने से दस और आतंकवादी ही पैदा होंगे. नोहट्टा इलाके के जामिया मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान एक तीखे भाषण में मीरवाइज उमर ने कहा, "आक्रामकता और दमन कभी मुद्दों को हल नहीं कर सकते, बल्कि केवल उन्हें बढ़ाते हैं." उन्होंने कहा, "जब तक दमन और सुरक्षा बल रहेंगे तो राज्य में प्रतिक्रिया होगी. आप एक (आतंकी) को मारेंगे तो 10 खड़े होंगे. उन्हें (आतंकवादियों को) मारना कोई हल नहीं है, इसका साक्ष्य उनके जनाजे में लोगों की भारी भीड़ का होना है." उन्होंने कहा, "जो लोग सोचते हैं कि कश्मीर की समस्या आतंकवादियों को मारने से खत्म हो जाएगी, उन्हें यह जरूर समझना चाहिए कि आतंकवाद दमन की एक प्रतिक्रिया है." हुर्रियत कांफ्रेंस के उदारवादी धड़े के नेता मीरवाइज ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर के लोग अपनी राजनीतिक समस्या के अंतिम समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं और केवल इससे ही उनकी तकलीफें खत्म होंगी. उन्होंने कहा कि इस मुद...

In 31 years, 49 out of 56 FIRs against Geelani still under investigation

Soft attitude of successive Governments in Jammu and Kashmir towards hardline Hurriyat Conference chairman Syed Ali Shah Geelani can be well gauged from the fact that out of 56 First Information Reports (FIRs) registered against him in various police stations of Kashmir since 1986, the status of 49 continued to be under investigation despite lapse of 31 years. A dossier of the FIRs registered against Geelani prepared by the National Investigating Agency (NIA), which was probing terror funding cases of separatists, seven of whom have already been arrested, revealed that from 1986 to 2015, police had registered 56 FIRs against Geelani at various police stations of Kashmir. However, status report of the dossier, which is in possession of the Excelsior, showed that 49 cases were still under investigations. Even the two FIRs registered against Geelani in 1996, when the militancy was at its peak, are also under still investigation despite the lapse of 21 years. Not only, NC-Cong,  BJP-...

आतंकवादी अबु दुजाना के साथ पत्थरबाज को भी जन्नत की सैर करने भेजा

कश्मीर घाटी के पुलवामा जिले में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुरक्षाबलों के साथ हाकरीपोरा गांव में मुठभेड़ में लश्कर कमांडर अबु दुजाना मारा गया है।  दुजाना के साथ एक स्थानीय आतंकी आरिफ ललहारी भी मारा गया है। सुरक्षाबलों ने उस घर को आग लगा दी जिसमें आतंकियों के छिपे होने की खबर थी। अबु दुजाना लश्कर का टॉप कमांडर था।  हर बार की तरह इस बार भी पत्थरबाजों की भीड़ दुजाना को बचाने आई थी लेकिन जवानों ने उन पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद सारे पत्थरबाज भाग उठे। पिछले कई महीनों से सुरक्षाबलों ने दुजाना का मारने के लिए कई ऑपरेशन चलाए थे। उस पर सुरक्षाबलों ने 10 लाख का इनाम घोषित कर रखा था। पुलवामा के हाकरीपोरा गांव में सेना ने तड़के साढ़े चार बजे से ही घेरा डाल रखा था। आतंकियों के एक घर में छिपे होने की खबर थी। जवानों ने इसे घेर लिया। अंदर से आतंकियों ने गोलीबारी की। सीआरपीएफ की 182 बटालियन, 183 बटालियन, 55 राष्ट्रीय राइफल और एसओजी की टीम ने इलाके को घेर कर सर्च अभियान शुरू किया। सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के मौजूद होने की खबर मिली थी। इसके बाद ...

क्या मनमोहन को पता था कि अलगाववादियों को पाक से मोटी रकम मिल रही है ?

NIA की एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसमें कहा गया है कि 2005 से लेकर 2011 के बीच अलगाववादियों को ISI की ओर से लगातार मदद मिल रही थी, लेकिन UPA सरकार ने इस पर कोई कठोर निर्णय नहीं लिया था। जम्मू कश्मीर में बिगड़ते माहौल के पीछे अलगाववादी नेताओं का हाथ होने की बात अब लगभग पूरी तरह साफ हो गई है। अलगाववादी नेताओं को लगातार उनके पाकिस्तानी आकाओं से मदद मिलती है और वह यहां कश्मीरी लड़कों को भड़काते हैं। अलगावादियों को पाकिस्तानी फंडिंग को लेकर NIA की ताज़ा रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। NIA की रिपोर्ट के अनुसार 2005-11 के बीच बॉर्डर पार से आ रही पैसों की मदद को लगातार पकड़ा गया था, लेकिन तत्कालीन सरकार ऐक्शन लेने में नाकाम रही। 2011 में NIA की ओर से दायर चार्जशीट के मुताबिक हिज्बुल के फंड मैनेजर इस्लामाबाद निवासी मोहम्मद मकबूल पंडित लगातार अलगाववादियों को पैसा पहुंचा रहा था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2011 में ही पाकिस्तान से हवाला के जरिए करोड़ों रुपयों के साथ 4 लड़कों को गिरफ्तार किया था। उन चार लड़कों में एक गुलाम मोहम्मद भट्ट भी था, जो गिलानी का कर...

कश्मीरी अलगाववादियों से कोई वार्ता नहीं, गिलानी का घर सील: नायडू

नई दिल्ली, आइएएनएस। केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने कश्मीरी अलगाववादियों से बातचीत की संभावना से इन्कार किया है। उन्होंने सोमवार को यहां अलगाववादियों को 'विध्वंसक और काम में बाधा डालने वाला' करार दिया। वेंकैया ने आरोप लगाया कि अलगाववादी घाटी में अशांति फैलाने के लिए पाकिस्तान से धन लेते हैं। हमें अलगाववादी नेताओं से बातचीत क्यों करनी चाहिए? पाकिस्तान इन आतंकियों को प्रशिक्षण देकर हर दिन हमारे देश भेज रहा है । केंद्रीय मंत्री ने अपने तर्क के दावे में एनआइए द्वारा सीमा पार से आतंकी फंडिंग के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान अलगाववादी नेताओं को पैसे भेज रहा है। हमने यह देखा है। मुझे नहीं पता कि यह पत्थरबाजी की बीमारी क्या है? हम वहां बुनियादी ढांचे के लिए पत्थर इकट्ठा करते हैं, लेकिन वे उन्हें नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। हम रचनात्मक हैं, लेकिन वे विध्वंसक और काम में बाधा पहुंचाने वाले हैं।' नहीं हो पाई गिलानी के घर बैठक, मीरवाइज नजरबंद, यासीन मलिक हवालात में राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) के छापों से हताश कश...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)