Skip to main content

कश्मीरी अलगाववादियों से कोई वार्ता नहीं, गिलानी का घर सील: नायडू

Image may contain: 1 personनई दिल्ली, आइएएनएस। केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने कश्मीरी अलगाववादियों से बातचीत की संभावना से इन्कार किया है। उन्होंने सोमवार को यहां अलगाववादियों को 'विध्वंसक और काम में बाधा डालने वाला' करार दिया। वेंकैया ने आरोप लगाया कि अलगाववादी घाटी में अशांति फैलाने के लिए पाकिस्तान से धन लेते हैं। हमें अलगाववादी नेताओं से बातचीत क्यों करनी चाहिए? पाकिस्तान इन आतंकियों को प्रशिक्षण देकर हर दिन हमारे देश भेज रहा है
केंद्रीय मंत्री ने अपने तर्क के दावे में एनआइए द्वारा सीमा पार से आतंकी फंडिंग के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान अलगाववादी नेताओं को पैसे भेज रहा है। हमने यह देखा है। मुझे नहीं पता कि यह पत्थरबाजी की बीमारी क्या है? हम वहां बुनियादी ढांचे के लिए पत्थर इकट्ठा करते हैं, लेकिन वे उन्हें नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। हम रचनात्मक हैं, लेकिन वे विध्वंसक और काम में बाधा पहुंचाने वाले हैं।'
नहीं हो पाई गिलानी के घर बैठक, मीरवाइज नजरबंद, यासीन मलिक हवालात में
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) के छापों से हताश कश्मीरी अलगाववादियों की ओर से कट्टरपंथी सैयद अली शाह गिलानी के नेतृत्व में सोमवार को बुलाई गई बैठक पुलिस के सख्त रवैये के चलते नहीं हो पाई। पुलिस ने उदारवादी हुर्रियत प्रमुख मीरवाइज मौलवी उमर फारूक को उनके घर में नजरबंद कर दिया, जबकि जेकेएलएफ चेयरमैन मुहम्मद यासीन मलिक को नजरबंदी भंगकर जबरन घर से बाहर निकलने पर हिरासत में लेकर शाम तक हवालात में रखा।
सैयद अली शाह गिलानी के घर में किसी भी अलगाववादी नेता को दाखिल नहीं होने दिया गया। उनके घर की तरफ आने-जाने वाले सभी रास्तों को सील करते हुए सिर्फ उन्हीं लोगों को छानबीन के बाद वहां आने जाने की छूट है, जो कट्टरपंथी नेता के घर से सटे मकानों में रहते हैं।
उल्लेखनीय है कि एक स्टिंग ऑपरेशन में अलगाववादी नेता नईम अहमद खान द्वारा वादी में पाकिस्तान से आतंकी फंडिंग और सैयद अली शाह गिलानी के हाफिज सईद से संबंधों का खुलासा किए जाने के बाद एनआइए ने एफआइआर दर्ज कर कश्मीर में कई अलगाववादी नेताओं, आतंकियों व पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के हवाला नेटवर्क से जुड़े व्यापारियों के घरों में छापेमारी शुरू कर रखी है। इससे अलगाववादी खेमे और उसके समर्थकों में खलबली मची हुई है। एनआइए के छापों से हताश अलगाववादियों ने आज अपनी रणनीति तय करने के लिए सैयद अली शाह गिलानी के घर में बैठक बुलाई थी। अलगाववादियों ने छापों को कश्मीरियों की आजादी की तहरीक को दबाने, कश्मीरी व्यापारियों को बदनाम कर कश्मीरियों की अर्थव्यवस्था को चौपट करने की नई दिल्ली की साजिश करार दिया था।
सुबह अलगाववादी नेताओं को गिलानी के घर जमा होने से रोकने के लिए पुलिस ने सबसे पहले उदारवादी हुर्रियत प्रमुख मीरवाइज मौलवी उमर फारूक को नगीन स्थित उनके घर में नजरबंद कर दिया। हालांकि मीरवाइज ने अपने चार साथियों संग मकान से बाहर निकल गिलानी के घर जाने का प्रयास किया, लेकिन घर के बाहर खड़े पुलिसकर्मियों ने उन्हें अंदर लौटने को मजबूर कर दिया।
इसी दौरान जेकेएलएफ के चेयरमैन मुहम्मद यासीन मलिक जिन्हें रविवार रात ही पुलिस ने नजरबंद किया था, सुबह नजरबंदी भंग कर समर्थकों संग नारेबाजी करते हुए मैसूमा से हैदरपोरा स्थित गिलानी के निवास की तरफ चले। बाद में पुलिस ने उनके इरादों को नाकाम बनाते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया। दोपहर बाद पुलिस ने मलिक को रिहा कर दिया।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...