Skip to main content

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती
भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की।

हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वारा यह कहना कि मंदिर में लोग लड़की झेड़ने जाते। जब निर्माता सुल्तान अहमद की फिल्म 'हीरा' में 'मैं तुझसे मिलने आयी मंदिर जाने के बहाने..." जैसे गानों को फिल्माया जाता रहता था/रहेगा, हिन्दू विरोधी फिल्मों में हिन्दू धर्म को अपमानित करते रहेंगे।   

आजकल दक्षिण भारत की फ़िल्में भारत में खूब चल रही हैं। तेलुगु फ़िल्म ‘RRR’ के गाने को ऑस्कर मिला है। कन्नड़ फिल्म ‘KGF 2′ ने 1100 करोड़ रुपए से भी अधिक की कमाई की। मलयालम फिल्म दृश्यम’ की कई भाषाओं में रीमेक बने हैं। तमिल के सुपरस्टार रजनीकांत का क्रेज किसी से छिपा नहीं है। ऐसे में अब साउथ से अभिनेताओं को लाकर वेब सीरीज में डाला जा रहा है, क्योंकि साउथ के एक्टर्स का लोग सम्मान करते हैं।

‘राणा नायडू’ में भी दक्षिण भारत के दो बड़े अभिनेता हैं। पहले, साढ़े 3 दशक से तेलुगु फिल्मों में काम कर रहे वरिष्ठ अभिनेता दग्गुबती वेंकटेश। दूसरे, ‘बाहुबली’ फिल्म सीरीज में ‘भल्लाल देव’ के नेगेटिव कैरेक्टर से सुर्खियाँ बटोरने वाले राणा दग्गुबती। दोनों ही अभिनेताओं को दर्शक पसंद करते हैं। ऐसे में इस वेब सीरीज में कुछ ऐसी बातें ठूँस दी गईं, जिससे कहानी में हिन्दू घृणा का छौंक लगाया जा सके। गालियाँ और सेक्स तो जम कर है ही।

आगे बढ़ने से पहले बता दें कि इस शो का कॉन्सेप्ट करण अंशुमान का है, जिन्होंने ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज बनाई थी। उसके लेखक और निर्देशक वही थे। उनके साथ कई फ़िल्में और वेब सीरीज डायरेक्ट कर चुकीं सुपर्ण वर्मा भी इस शो की निर्देशक हैं। ‘राणा नायडू’ में सुशांत सिंह भी एक अहम किरदार में हैं, जो सोशल मीडिया के जरिए वामपंथी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। ये वेब सीरीज 10 मार्च, 2023 को Netflix पर कई भाषाओं में रिलीज की गई।

फिल्म की कहानी तीन भाइयों और उनके पिता के इर्दगिर्द घूमती है। राणा दग्गुबती, सुशांत सिंह और अभिषेक बनर्जी (‘पाताल लोक’ वाले ‘हथौड़ा त्यागी’) ने इन तीनों भाइयों के किरदार निभाए हैं। जबकि वेंटकेश इनके पिता के किरदार में हैं। राणा दग्गुबती का भी परिवार (पत्नी, बेटा-बेटी) होता है। उन्होंने एक ‘फ़िक्सर’ का किरदार निभाया है, जो पैसे लेकर सेलेब्रिटीज की समस्याएँ सुलझाता है। ये एक क्राइम ड्रामा है।

यहाँ तक तो कोई खास दिक्कत नहीं थी, लेकिन इसमें एक ऐसा किरदार है जिसके इर्दगिर्द फिल्म में अभिषेक बनर्जी का किरदार घूमता है। वो किरदार है एक हिन्दू साधु का। उसका तकिया कलाम ‘अनंत आनंदम्’ बनाया गया है। इस नकारात्मक किरदार को निभाया है मिलिंद पाठक ने। ‘विजयवाड़ा महाराज’ नाम का ये किरदार बच्चों का यौन शोषण करने वाला होता है। ये और इसके शिष्य बार-बार ‘अनंत आनंदम्’ बोलते हैं।

संस्कृत या शुद्ध हिंदी से शब्द उठा कर इस तरह का तकिया कलाम बना देना कोई नई बात नहीं है। प्रकाश झा की वेब सीरीज ‘आश्रम’ में ऐसे ही बॉबी देवल के बाबा वाले किरदार और उसकी संस्था के लिए ‘जप नाम’ का चुनाव किया गया था। कल को इसी तरह ‘जय श्री राम’ को भी किसी वेब सीरीज में विलेन की फेवरिट लाइन बता कर हिन्दू धर्म को बदनाम किया जाएगा। बॉलीवुड फिल्मों में हमने ‘काली के पुजारी’ गुंडे तो देखे ही हैं।

इसी तरह, ‘राणा नायडू’ वेब सीरीज में ‘विजयवाड़ा’ महाराज ने राणा दग्गुबती के किरदार का भी यौन शोषण किया होता है, जो राज़ अंत में खुलता है। ये शुरू में ही बता दिया जाता है कि उसने राणा दग्गुबती के भाई के किरदार में दिखे अभिषेक बनर्जी (फिल्म में ‘जफ़ा’) का बचपन में यौन शोषण किया है। जफ़ा की इस कारण मानसिक स्थिति खराब हो जाती है। वो जीवन भर इसी गम में रहता है, उसके दिमाग पर इस घटना का गहरा असर पड़ता है।

एक दृश्य में तो ‘विजयवाड़ा महाराज’ को जफ़ा का गुप्तांग भी मुँह में लेकर अश्लील हरकतें करते हुए दिखाया गया है। एक और गौर करने वाली बात है। आपने अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसे वायरल वीडियोज देखे होंगे, जिनमें ईसाई पादरी चमत्कार और बीमारी ठीक करने के लिए कुछ-कुछ बुदबुदाता है और पूरी सभा में लोग पागलों जैसी हरकतें करने लगते हैं, जिनमें महिलाएँ भी होती हैं। इस दौरान ‘मेरा येशु-येशु’ या ‘हल्लिलूय्याह’ जैसा कुछ सब बोलते रहते हैं।

इस वेब सीरीज में उस ईसाई पादरी की जगह हिन्दू बाबा को डाल दिया गया है। अब पादरी को डालते तो माफ़ी माँगनी पड़ जाती। फिल्म निर्देशक फराह खान, कॉमेडियन भारती और अभिनेत्री रवीना टंडन को सदेह उपस्थित होकर लिखित में वेटिकन के एजेंट पादरी से माफ़ी माँगनी पड़ी थी, सिर्फ बाइबिल के एक शब्द का मजाक बनाने पर। अगर इस किरदार को मौलवी दिखाया जाता तो ऐसे मामलों में कट्टरपंथी सीधा ‘सर तन से जुदा’ ही करते हैं।

इसीलिए, सारी समस्याओं का समाधान है कि गुंडे के किरदार में, यौन शोषक के किरदार में – एक हिन्दू बाबा को डाल दो। ‘राणा नायडू’ में भी वही किया गया है। बाद में बाबा इस बात को छिपाने के लिए 3 करोड़ रुपए भी देता है। अंत में पीड़ित उसे मार भी डालता है, क्योंकि वो उसके बचपन की याद दिलाने लगता है। एक सौम्य सा दिखने वाला एक बाबा, जो Pedophile है, जो बच्चों को अपना शिकार बनाता है। गुंडे के लिए इससे बेहतर और सुरक्षित किरदार और क्या हो सकता था?

ये सब तब हो रहा है, जब हाल ही में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्पष्ट कहा है कि रचनात्मकता के नाम पर अश्लीलता और गालियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने OTT प्लेटफॉर्म्स पर आजकल आ रहे कंटेंट्स को लेकर ही ऐसा कहा था। साथ ही चेतावनी भी दी है कि हद पार करने पर केंद्र सरकार कार्रवाई भी करेगी। उन्होंने इसे रोकने के लिए नियमों के बदलाव के भी संकेत दिए हैं। लेकिन, फ़िलहाल ऐसी किसी स्क्रूटनी की व्यवस्था न होने का पूरा फायदा उठाया जा रहा है।

‘राणा नायडू’ में अप्राकृतिक सेक्स भी जम कर है। साथ ही एक अहम किरदार को समलैंगिक भी दिखाया गया है। ठीक इसी तरह, ‘सेक्रेड गेम्स’ में पंकज त्रिपाठी का किरदार बना गया था, जो समलैंगिक भी होता है और मुंबई को बर्बाद करने की साजिश भी रचता है। उन्हें भी एक हिन्दू बाबा के रूप में दिखाया गया था, जो अश्लील हरकतों में लगा हुआ है। बॉलीवुड अब भी सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। साउथ के नाम पर यह सब खेला जा रहा है।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...