‘रजाकार’ के टीजर में निजाम की बर्बरता: दिखाया कैसे पेड़ पर लटकाई हिन्दुओं की लाशें ; जनेऊ काटा, बच्चियों का रेप, पूजा के बर्तन में थूका…
'रज़ाकार' फिल्म में दिखाया गया किस तरह हुआ हिन्दुओं का नरसंहार तेलुगू फिल्म ‘रज़ाकार’ का टीजर रिलीज हो गया है। ये फिल्म भारत के इतिहास की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इसमें बताया गया है कि कैसे 15 अगस्त, 1947 को जब भारत को स्वतंत्रता मिली तब हैदराबाद आज़ाद नहीं हो पाया था। वहाँ निज़ाम का शासन था, इस्लामी शासन। बता दें कि आतंकी संगठन रज़ाकार की स्थापना कासिम रिजवी ने की थी। उसने मजलिस-ए-इत्तहादुल मुसलमीन (MIM) नामक पार्टी बनाई थी। वो एक फौजी की वेशभूषा में रहता था और हिन्दुओं पर अत्याचार करता था। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे निज़ाम के शासन को बनाए रखने के लिए कासिम रिजवी ने हर घर पर इस्लामी झंडा लगाने का आदेश दिया। उसे ब्राह्मणों का यज्ञोपवीत काट डालते हुए भी दिखाया गया है। साथ ही वो निज़ाम से कहता है कि हैदराबाद इस्लामी राज्य है। उसे कहते हुए दिखाया गया है कि भारत पहले से ही कई समस्याओं से जूझ रहा है, ऐसे में हैदराबाद इस्लामी राज्य बना रहेगा। वो कहता है, “चारों तरफ मस्जिदें ब...