Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Shiv Sena

महाराष्ट्र : बेटे आदित्य को बचाने में लगे हैं उद्धव ठाकरे -- कंगना रनौत

सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में सबसे ज्यादा मुखर अभिनेत्री कंगना रनौत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर बड़ा हमला किया है। मुंबई स्थित दफ्तर तोड़े जाने से पहले कंगना सिर्फ मुंबई पुलिस और सरकार को निशाना बनाती थी, लेकिन अब वह सीधा शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर वार करने लगी है। कंगना ने अब उद्धव ठाकरे की दुखती रग को छेड़ दिया है। कंगना रनौत ने इस लड़ाई में काफी आक्रामक रूप से उद्धव ठाकरे के बेटे को भी लपेट लिया है। कंगना ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के हत्यारों, मूवी माफियाओं और उसके ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया है और इन लोगों के साथ सीएम के बेटे आदित्य ठाकरे पार्टी करते हैं। अपने ट्वीट में कंगना ने लिखा, ‘महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की असल समस्या यह है कि मैंने मूवी माफिया, सुशांत सिंह राजपूत के हत्यारों और ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिनके साथ सीएम के प्यारे बेटे आदित्य ठाकरे पार्टी करते हैं। यही मेरा सबसे बड़ा अपराध है। इसलिए वे मुझे फिक्स करना चाहते हैं। देखते हैं कौन किसको फिक्स करता है।’ इतना ही नहीं कंगना ने राज्य की गठबंधन सरकार पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि...

‘झाँसी की रानी’ कंगना ने सपा नेता को लगाई धोबी-पछाड़, समझा रहे थे बॉलीवुड का मतलब

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक करण जौहर के खिलाफ़ खुल कर अपनी राय रखने वाली कंगना रनौत ने एक बार फिर उन्हें लेकर अपना बयान दिया है। हालाँकि, इस बार उनके निशाने पर प्रत्यक्ष रूप से करण न होकर बल्कि एक सपा नेता थे, जिन्होंने अभिनेत्री पर कुछ सवाल उठाए। और, जवाब में कंगना ने कहा कि इंडस्ट्री सिर्फ करण जौहर की या उनके पिता की नहीं है। कंगना ने यह बात सपा नेता मनीष जगन अग्रवाल के ट्वीट पर लिखी। उन्होंने कंगना पर सवाल उठाते हुए पूछा था कि वह सभी के संघर्षों को गाली देकर, तुच्छ बताकर आगे बढ़ना चाहती हैं। उन्होंने लिखा था, “कंगना जी आप सबके संघर्षों को गाली देकर, तुच्छ बताकर, सबके ऊपर निशाना साधकर आगे बढ़ना चाहती हैं? करण जौहर हों या अन्य फ़िल्म निर्माता सभी लोगों की सामूहिक मेहनत से ये भारतीय फिल्म इंडस्ट्री खड़ी हुई है, कोई भी इंडस्ट्री आपकी तरह सबको गाली देकर 1-2 दिन में खड़ी नहीं हो जाती।” समाजवादी नेता के इसी ट्वीट में कंगना ने लिखा, “इंडस्ट्री सिर्फ़ करण जौहर/उसके पापा ने नहीं बनाई, दादा साहेब फाल्के से लेकर हर कलाकार और मज़दूर ने बनाई है, उस फ़ौजी ने जिसने सीमाओं को बचाया, उस ...

कंगना रनौत के दफ्तर में तोड़फोड़ ‘गैरजरूरी’, मुंबई में और भी हैं अवैध निर्माण : शरद पवार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के बांद्रा स्थित ऑफिस पर बीएमसी (BMC) की कार्रवाई को शिवसेना की सहयोगी एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार ने गलत बताया है। शरद पवार ने कहा कि बीएमसी की कार्रवाई गैर जरूरी है, मुंबई में और भी अवैध निर्माण हैं। शरद पवार ने कहा कि बीएमसी की कार्रवाई ने अनावश्यक रूप से (कंगना को) बोलने का अवसर दे दिया है। मुंबई में कई अन्य अवैध निर्माण हैं। यह देखने की जरूरत है कि अधिकारियों ने यह निर्णय क्यों लिया। गनीमत है, सुशांत हिन्दू, हत्या षड़यंत्र में शामिल हिन्दू और राज खोलने वाली हिन्दू, फिर भी हिन्दू-मुसलमान, क्यों? लगता है दाल में कुछ काला नहीं, बल्कि सारी ही दाल काली है। फिर, यह बात तो सही है कि अवैध निर्माण बहुत है। मुंबई से लेकर दिल्ली और दिल्ली से लेकर कन्याकुमारी तक कहाँ नहीं है अवैध निर्माण और अतिक्रमण। यदि कंगना ने अवैध निर्माण किया था, इस निर्माण में कितने लोगों ने रिश्वत खाई थी, क्योकि आज स्थिति इतनी भयानक है कि अवैध को तो छोड़िए, वैध निर्माण के लिए भी बिना रिश्वत दिए बिना एक ईंट लगानी किसी जोखिम से कम नहीं। नक़्शे के मुताबिक काम करने पर भ्रष...

राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा करने वालों को चुनकर बाहर निकालो-- शिव सेना

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  अक्सर केंद्र सरकार को निशाने पर लेने वाली शिवसेना ने राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के मसौदे पर केन्द्र सरकार का समर्थन किया है। यहीं नहीं शिवसेना ने अप्रत्यक्ष रूप से केंद्र सरकार पर निशाना  साधते हुए कहा है ‘असम से विदेशी नागरिकों को बाहर निकालने वाली सरकार क्या डेढ़ लाख कश्मीरी पंडितों की घर वापसी का साहस दिखाएगी?’ सामना में लिखे इस लेख में का शीर्षक है-  असम का हुआ, कश्मीर का कब होगा?  इसमें लिखा गया है, 'असम के चालीस लाख घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने के लिए भाजपा सरकार ने कमर कस ली। विदेशी नागरिकों को चुनकर बाहर निकालने का काम देशभक्ति का है और ऐसी हिम्मत दिखाने के लिए हम केंद्र सरकार का अभिनंदन कर रहे हैं।' लेख में घुसपैठियों को समस्या को गंभीर बताते हुए कहा गया है, 'विदेशी नागरिक फिर चाहे वे बांग्लादेशी हों या श्रीलंका के, पाकिस्तानी हों या म्यामां के रोहिंग्या मुसलमान... उन्हें देश से बाहर निकालना ही होगा। राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा करने वालों को चुनकर बाहर निकालना चाहिए और कश्मीर में घुसपैठ क...

पासपोर्ट विवाद : क्या तन्वी सेठ उर्फ़ सादिया बेगम का पासपोर्ट ज़ब्त होगा?

लखनऊ के रतन स्क्वायर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में तन्वी सेठ के नाम को लेकर हुए विवाद से चर्चा में आए सीनियर सुपरिटेंडेंट विकास मिश्र को सोशल मीडिया पर मिले समर्थन के बाद शिवसेना भी उनके पक्ष में आ गई है और उन्हें सम्मानित करने का ऐलान किया है। शिवसेना के प्रदेश प्रमुख अनिल सिंह ने बताया कि, पासपोर्ट अफसर को गोरखपुर ट्रांसफर करने पर रोष है। पासपोर्ट जारी करने पर महीने भर लग जाते हैं कि जबकि नियम विरुद्ध एक घंटे में पासपोर्ट जारी कर दिया गया। सरकार मुस्लिम तुष्टीकरण पर उतर आई है। ईमानदार अफसर के ट्रांसफर से उसका मनोबल गिरेगा। इस बाबत शनिवार को राजभवन जाकर ट्रांसफर रुकवाने के लिए राज्यपाल राम नाईक को ज्ञापन सौंपा जाएगा। जब्त हो सकता है तन्वी सेठ का पासपोर्ट विवाद के बीच क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने भले ही बगैर सत्यापन के घंटे भर में ही तन्वी सेठ का पासपोर्ट जारी कर दिया हो, पर पोस्ट वेरिफिकेशन में उनका पासपोर्ट जब्त हो सकता है। इसकी आशंका पासपोर्ट अधिकारी भी जता रहे हैं। दरअसल, तन्वी ने नोएडा में रहते हुए पासपोर्ट में लखनऊ का पता दिया है। अफसरों के अनुसार क्षेत्रीय ...

'कश्मीर के लोगों को चाहिए आजादी'-- कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  कश्मीर को लेकर कांग्रेस के नेता सैफुद्दीन सोज ने बड़ा बयान दिया है. इस बयान में उन्होंने कश्मीर को आजादी देने की बात कहीं है। कांग्रेस के नेता सैफुद्दीन सोज ने हाल ही में कश्मीर को लेकर एक विवादित बयान दिया है। इस बयान में सोज ने कहा है कि कश्मीर के लोगों की पहली प्राथमिकता आजादी पाने की है, हालांकि मौजूदा समय में कश्मीर की आजादी इससे जुड़े देशों के कारण संभव नहीं दिख रही है।  वहीं सैफुद्दीन सोज ने अपने बयान में यह भी कहा कि कश्मीर के लोग पाकिस्तान के साथ भी विलय नहीं करना चाहते हैं। कश्मीर ना तो भारत और ना ही पाकिस्तान के साथ विलय होना चाहता है। यहां के लोगों के लिए शांति का माहौल पैदा करने की सख्त जरूरत है, ताकि सब सुख व चैन से रह सके।  अपने इस बयान पर सैफुद्दीन सोज ने यह जोड़ते हुए कहा कि यह विचार उनका निजी है और इसमें कांग्रेस की पार्टी को कुछ भी लेना देना नहीं है। वे महज अपने निजी स्तर पर कश्मीर के लोगों की तरफ से बात कर रहे हैं। 'मुशर्रफ को पसंद करने वाले कटवा ले अपना टिकट'--सुब्रमण्यन स्वामी कश्मीर के आजादी की पैरवी कर...

जम्मू-कश्मीर: सर्वाधिक राष्ट्रपति शासन वाला प्रदेश

जम्मू-कश्मीर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी‌) और भाजपा की गठबंधन सरकार गिरने के 24 घंटे के अंदर राज्यपाल शासन लगा दिया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार सुबह इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने की मंजूरी दी। इससे पहले मंगलवार शाम को राज्यपाल एनएन वोहरा ने राज्यपाल शासन लगाने के लिए राष्ट्रपति को रिपोर्ट भेजी थी। वोहरा का कार्यकाल इसी महीने खत्म हो रहा है। लेकिन बताया जा रहा है कि वे  अमरनाथ यात्रा  खत्म होने तक गवर्नर बने रह सकते हैं। अमरनाथ यात्रा 28 जून से 26 अगस्त तक चलेगी। राज्य में पिछले 10 साल में यह चौथी बार राज्यपाल शासन लगा है। पीडीपी और भाजपा के बीच सवा तीन साल पहले गठबंधन हुआ था। भाजपा ने मंगलवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी से गठबंधन तोड़कर महबूबा मुफ्ती सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। कांग्रेस और पीडीपी ने एकदूसरे के साथ गठबंधन की संभावना से इनकार किया है। वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने भी किसी गठबंधन की संभावना से इनकार किया है। जम्मू-कश्मीर में अब तक 11 चुनाव हुए, राज्य ने 8 बार राज्यपाल शासन देखा कब-कब लगा राज्यपाल शासन पहला 26 म...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)