नाम बड़े और दर्शन छोटे। दिल्ली एनसीआर के बड़े नामी अस्पतालों का भी यही हाल है। दिल्ली एनसीआर के ये बड़े अस्पताल अपनी चौंका देने वाली लापरवाहियों के लिए कुख्यात हैं। ऐसा ही एक मामला नोएडा के थाना सेक्टर-58 अंतर्गत स्थित नामी अस्पताल फोर्टिस का सामने आया है। नोएडा के सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में शनिवार को दादरी की रहने वाली 54 वर्षीय एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। महिला को किड़नी और लीवर की समस्या थी। इसी के इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने लापरवाही बरतते हुए महिला की जगह पुरुष का शव उसके घर भेज दिया। उधर महिला की मौत के बाद उसके घर पर मातम फैल गया था। आसपास के लोग और रिश्तेदार घर पर जुट गए थे। घर पर लोग इंतजार कर रहे थे कि महिला का शव घर पहुंचे तो अंतिम संस्कार शुरू किया जाए। परिजन और रिश्तेदार अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे थे। इसी दौरान अस्पताल से एंबुलेंस जब शव लेकर उनके घर पहुंची तो सभी लोग हैरान रह गए। कुछ देर के लिए घर में मातम मना रहे लोग भी शांत हो गए। लोगों को जब पता चला कि अस्पताल ने एंबुलेंस में ...