Skip to main content

Posts

Showing posts with the label sharad pawar

कंगना रनौत के दफ्तर में तोड़फोड़ ‘गैरजरूरी’, मुंबई में और भी हैं अवैध निर्माण : शरद पवार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के बांद्रा स्थित ऑफिस पर बीएमसी (BMC) की कार्रवाई को शिवसेना की सहयोगी एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार ने गलत बताया है। शरद पवार ने कहा कि बीएमसी की कार्रवाई गैर जरूरी है, मुंबई में और भी अवैध निर्माण हैं। शरद पवार ने कहा कि बीएमसी की कार्रवाई ने अनावश्यक रूप से (कंगना को) बोलने का अवसर दे दिया है। मुंबई में कई अन्य अवैध निर्माण हैं। यह देखने की जरूरत है कि अधिकारियों ने यह निर्णय क्यों लिया। गनीमत है, सुशांत हिन्दू, हत्या षड़यंत्र में शामिल हिन्दू और राज खोलने वाली हिन्दू, फिर भी हिन्दू-मुसलमान, क्यों? लगता है दाल में कुछ काला नहीं, बल्कि सारी ही दाल काली है। फिर, यह बात तो सही है कि अवैध निर्माण बहुत है। मुंबई से लेकर दिल्ली और दिल्ली से लेकर कन्याकुमारी तक कहाँ नहीं है अवैध निर्माण और अतिक्रमण। यदि कंगना ने अवैध निर्माण किया था, इस निर्माण में कितने लोगों ने रिश्वत खाई थी, क्योकि आज स्थिति इतनी भयानक है कि अवैध को तो छोड़िए, वैध निर्माण के लिए भी बिना रिश्वत दिए बिना एक ईंट लगानी किसी जोखिम से कम नहीं। नक़्शे के मुताबिक काम करने पर भ्रष...

क्या कर्णाटक में खिचड़ी सरकार बनेगी?

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोटिंग को महज 20 दिन बचे हैं। इससे पहले अलग-अलग न्यूज चैनल और एजेंसियां ओपिनियन पोल जारी कर रहे हैं। अब तक 5 बड़े पोल आए हैं। इनमें से 4 में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला है। सभी ने राज्य में त्रिशंकु सरकार का दावा किया है। भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्टर दिखाई दे रही है। हालांकि, भाजपा को पिछले चुनाव से सीटों का फायदा होता दिख रहा है। वहीं, कांग्रेस की सीटें कम हुई हैं। जेडीएस किंगमेकर की भूमिका में नजर आ रही है। सिर्फ सी-फोर वोटर ने अपने ओपिनियन पोल ने कांग्रेस को 126 सीटें दी हैं। पांचों ओपिनियन पोल का औसत देखें तो भाजपा को 87, कांग्रेस को 100 और जेडीएस को 40 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। अवलोकन करें:-- यदि भाजपा कर्नाटक चुनाव जीती तो ...? कर्नाटक में चुनावी बिगुल बजते ही बीजेपी और कांग्रेस ने एक-दूसरे पर सियासी हमले तेज कर दिए हैं. कांग्रेस के लिए कर्न.... NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM कर्नाटक : क्या खिचड़ी सरकार बनेगी? आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार किसी भी चुनाव से पहले सर्वे का काफी महत्व होता है और ऐसे में एक बार...

राजनीति के ये 5 धुरंधर क्या ममता बनर्जी के मंसूबे पर फेरेंगे पानी?

देशभर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रभाव के चलते विपक्षी दलों के सामने अपना अस्तित्व बचाने की चुनौती आ खड़ी हुई है. बीजेपी का विजय अभियान रोकने के लिए विपक्षी दलों के नेता अपने-अपने हिसाब से योजना बनाने में जुट गए हैं।  इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष  ममता बनर्जी  के दिल्ली दौरे के बाद से थर्ड फ्रंट की बात चर्चा में है। विभिन्न दलों के नेताओं के साथ बातचीत के बाद ममता बनर्जी ने भी संकेत दिया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय दलों को एकजुट करके वह गैर बीजेपी, गैर कांग्रेस विकल्प देना चाहती है। हालांकि क्षेत्रीय दलों के हालिया बयानों पर गौर करें तो ममता बनर्जी के मंसूबे पर पानी फिरता दिख रहा है। आइए 5 बड़ी क्षेत्रीय पार्टियों के बड़े नेताओं के बयान पर एक नजर डालते है।  शरद पवार: ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे के दौरान एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार के साथ पार्टी के बड़े नेता प्रफुल्ल पटेल ने भी मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद प्रफुल्ल पटेल ने कहा था, 'मेरी ममता बनर्जी बनर्जी से बातचीत हुई, जो क...

तीसरा मोर्चा: खतरे में अस्तित्व को बचाने के लिए एकजुटता

आर.बी. एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  राजनीति भी क्या तेजी से रंग बदलती है,  गिरगिट भी शायद इतनी तेजी से रंग बदल पाती । आइये, एक नज़र डालते हैं, दलित, भ्रष्टाचार, गरीबी, बेरोजगारी, जनसुविधा, महँगाई, मिलावट, साम्प्रदायिकता, खाद्य आपूर्ति, किसान आत्महत्या, क़र्ज़ में डूबता किसान, तस्करी, तुष्टिकरण, आरक्षण आदि आदि समस्याओं को लेकर भारत में कितनी पार्टियाँ बन गयी, क्या किसी समस्या का समाधान हुआ ? हाँ, इन मुद्दों पर बनी पार्टियों के नेताओं की तिजोरियाँ जरूर मोटी हो गयी। लेकिन समस्याएँ निरन्तर बढ़ रही हैं। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। किसान आत्महत्या आज कोई नया मुद्दा नहीं, बहुत पुराना है। इनकी आड़ लेकर कर्जे पर ऐश करने वालों के विरुद्ध कोई आवाज़ नहीं उठाता, क्यों? आखिर कब इस स्वाँग का पर्दाफाश होगा? एक समय था, जब दिल्ली में भी गांव और खेतों की कोई कमी नहीं थी, परन्तु आज उनकी जगह ऊँची-ऊँची इमारतें बन गयी हैं, मॉल और पीवीआर आदि बन गए हैं, और सरकार अथवा बिल्डर ने यह सब बनाने के लिए उन को मोटा धन भी दिया होगा, लेकिन जब धरने की बात होगी, दिल्ली के धन्नासेठ किसान गरीब बनकर आ जाएँगे।...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)