मोबाइल भुगतान मंच पेटीएम में लेनदेन संबंधी दिक्कतें जारी हैं और अनेक लोगों को शिकायत है कि उनके बैंक खाते से तो पैसे कट गए लेकिन पेटीएम एकाउंट में नहीं पहुंचे। इसके साथ ही पेटीएम का इस्तेमाल करने वाले अपने मौजूदा बकाया नहीं देख पा रहे हैं जबकि कुछ लोगों के अनुसार वे अपने बकाया को वापस बैंक खाते में भी नहीं भेज पा रहे हैं। पेटीएम का इस्तेमाल करने वालों को ये दिक्कतें पिछले कई दिनों से सामने आ रही हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि लेनदेन आइटी सृजित नहीं होने के कारण पेटीएम के ग्राहक सेवा अधिकारी भी मदद नहीं कर पा रहे हैं। वहीं एप्पल के हैंडसेट इस्तेमाल करने वाले कुछ लोगों का कहना है कि वे पेटीएम का इस्तेमाल ही नहीं कर पा रहे। पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा कि ऐसे मामले नियमित रूप से सामने आते हैं जिसमें सर्वर कनेक्टिविटी, बैंक डाउनटाइम या अन्य तकनीकी कारणों के बीच ग्राहक के बैंक खाते से पैसा कट तो जाता है लेकिन पेटीएम में नहीं पहुंच पाता। प्रवक्ता ने कहा, ‘इस तरह का लेनदेन 48 घंटे में खुद ब खुद ही सही हो जाता है। इस समय बैंक सर्वरों पर दबाव है इ...