प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने मंत्रिमंडल का फेरबदल किया है और परिश्रम करने वाले चार राज्य मंत्रियों को कबिनेट मंत्री बना दिया है। ये मंत्री हैं - धर्मेन्द्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी, निर्मला सीतारमण और पियूष गोयल।इससे पहले चारों के पास राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार था और चारों ने ही तीन वर्षों में जी तोड़ मेहनत की। इनके काम की प्रशंसा सब ने की। आज इन्हें इनके हार्ड वर्क का इनाम मिल गया और इन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया। आज की सबसे बड़ी खबर यह है कि प्रधानमंत्री ने पूर्व वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री निर्मला सीतारमण को देश का रक्षा मंत्री बना दिया है। निर्मला सीतारमण को रक्षा मंत्री बनाकर मोदी ने एक तीर से कई निशाना लगाया है, कांग्रेस को यह खबर सुनकर बहुत दुःख हो रहा होगा, क्योंकि वह भी मोदी की चाल समझ गयी होगी कि मोदी ने निर्मला सीतारमण को रक्षा मंत्री क्यों बनाया। मोदी ने बहुत ही बड़ी प्लानिंग के तहत निर्मला सीतारमण को रक्षा मंत्री बनाया है। निर्मला सीतारमण कर्नाटक की बीजेपी नेता हैं और राज्य सभा सदस्य है। कर्नाटक...