'पेज 3' (2005), 'फैशन' (2008) और 'इंदु सरकार' (2017) जैसी फिल्मों के डायरेक्टर मधुर भंडारकर 50 साल के हो गए हैं। 26 जुलाई 1968 को मुंबई, महाराष्ट्र में जन्में भंडारकर उस वक्त विवादों में आ गए थे, जब प्रीति जैन नाम की एक मॉडल ने उन पर 1999 से 2004 के बीच 16 रेप करने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया था। 2004 में लगे इस आरोप की वजह से भंडारकर को 8 साल तक कोर्ट के चक्कर काटने पड़े थे। हालांकि, नवंबर 2012 में सुप्रीम कोर्ट ने उन पर लगे सभी आरोपों को रद्द कर दिया था। भंडारकर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब उनके वकील ने उन्हें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बारे में बताया तो वे अपने आंसू नहीं रोक पाए थे। क्या कहा था भंडारकर ने भंडारकर ने इंटरव्यू में कहा था, "मैं वहां से कुछ दूरी पर खड़ा था, जहां केस की प्रोसीडिंग चल रही थी। इस वजह से फैसले को ध्यान से नहीं सुन सका। इसी बीच लोगों ने फुसफुसाना शुरू कर दिया। तभी मेरे वकील ने पास आकर कहा कि कोर्ट ने मुझपर लगे आरोप रद्द कर दिए हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा था क्या कहूं, कैसे रिएक्ट करूं? मैं सदमे में था। मैं रो पड़ा औ...