राज्यसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है. भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. कांग्रेस ने 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की है जबकि भारतीय जनता पार्टी ने आज 18 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. बिहार से जनता दल यूनाइटेड ने भी दो उम्मीदवारों की सूची जारी की है. भाजपा को यूपी से बड़ा फायदा भारतीय जनता पार्टी ने 23 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर अपने 18 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी. छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और झारखंड से कुल 18 उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई. भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि छत्तीसगढ़ से सरोज पांडे, उत्तराखंड से अनिल बलूनी, राजस्थान से किरोड़ी लाल मीणा और मदन लाल सैनी, महाराष्ट्र से नारायण राणे और वी मुरलीधरन, हरियाणा से लेफ्टिनेंट जनरल डी पी वत्स, मध्य प्रदेश से अजय प्रताप सिंह और क...