आर.बी.एल निगम, वरिष्ठ पत्रकार कई सालो बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भगवान् चित्रगुप्त जयंती की छुट्टी घोषित की है I प्रदेश सरकार द्वारा जारी २०१८ के कलेंडर में इस 9 नवम्बर को भगवान् चित्रगुप्त जयंती की छुट्टी दर्शाई गयी है I आज शाम को जब इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर आई तो लोगो ने इसके लिए प्रदेश सरकार , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्वास्थ मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को इसके लिए बधाई दी I वैसे प्राप्त सूचना के अनुसार, छुट्टी का प्रावधान 2014 से था। परन्तु किसी स्तर पर कोई चर्चा होने के कारण अनदेखा किया जाता रहा। दूसरे आज इस छुट्टी पर इतनी चर्चा होने का यह भी अर्थ निकाला जाता सकता है कि छुट्टी मात्र रिकॉर्ड होने के कारण महत्व न दिया जा रहा हो। कई कारण हो सकते हैं ,अन्यथा इतने वर्षों से छुट्टी हो और अब घोषित होने पर कायस्थ द्वारा ख़ुशी व्यक्त करने का कारण हो। गौरतलब है की कई दशको बाद कायस्थ समाज को कद्दावर नेता होने का फायदा मिल रहा है I उत्तर प्रदेश में कायस्थ समाज को पिछले काफी समय से बीजेपी के नेताओं ने फिर से महत्व देना शुरू किया...