भारत में कट्टरपंथ किस तरह अपनी जड़े जमा रहा है। इसका सबूत है यह घटना जिसमें एक सिंगर के खिलाफ एक दो नहीं बल्कि पूरे 46 फतवे जारी किए गए हैं। बता दें कि इन फतवों का मकसद सिंगर को गायकी से रोकना है। फतवा असम के कट्टरपंथियों ने जारी किया है। क्या है पूरा मामला : साल 2015 में म्यूजिकल रिएलिटी टीवी शो ‘इंडियन आइडल जूनियर’ की फर्स्ट रनर-अप रही नाहिद के खिलाफ 46 फतवे जारी किए गए हैं। दरअसल 16 साल की नाहिद को 25 मार्च को असम के लंका इलाके के उदाली सोनई बीबी कॉलेज में परफॉर्म करना है। इसी के खिलाफ ये फतवे जारी किए गए हैं। ‘गायकी शरिया के खिलाफ : बता दें कि ये फतवे नाहिद के खिलाफ गायकी के कारण जारी हुए हैं। फतवा जारी करने वाले नहीं चाहते कि नाहिद गाना गाये। दरअसल फतवा जारी करने वाले मानते हैं कि गायकी करना शऱिया के खिलाफ है। क्या कहना है पुलिस का वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाहिद ने हाल ही में आतंकवाद और आतंकी संगठनों के खिलाफ कुछ गाने गाए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। फतवा देने वाले दुनियां को बताएँ मौहम्मद रफ़ी, शकील, नौशाद,साहिर, निदा फ़ा...