उत्तर प्रदेश के कासगंज में हुई सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए युवक चंदन गुप्ता की हत्या का आरोपी सलीम गिरफ्तार कर लिया गया है। सलीम को कासगंज से ही गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पिछले चार दिनों से सलीम की तलाश कर रही थी। सलीम को खोजने के लिए एसटीएफ को भी जिम्मेदारी दी गई थी। दरअसल, गणतंत्र दिवस के दिन कासगंज में हुई सांप्रदायिक हिंसा में 22 वर्षीय चंदन की मौत हो गई थी। इसमें सलीम को मुख्य आरोपी बनाया गया था। कहा जा रहा है कि सलीम ने ही छत से चंदन के ऊपर गोली चलाई थी। 26 जनवरी के दिन कुछ लोगों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी। यात्रा के दौरान ही दो समुदायों के बीच झड़प हो गई थी। यह झड़प देखते ही देखते इतनी बढ़ गई कि इसने सांप्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया। दोनों गुटों के बीच हुई इस झड़प में जहां चंदन की मौत हो गई थी तो वहीं अकरम नाम के एक शख्स की एक आंख फूट गई थी। कासगंज के डीएम आरपी सिंह ने चंदन की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा करते हुए इस बात की जानकारी दी थी कि छत से गोली चलाई गई थी। पुलिस ने हिंसा भड़काने के आरोप में करीब 118 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन...