आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई एफडीआई के विरोध में बरेली में वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला दहन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। आम आदमी पार्टी बरेली के जिला संयोजक ई० नवनीत अग्रवाल ने कहा, यह सिर्फ विदेशी निवेश को भारत में लाने की कोशिश है। उन्होंने सवाल पूछा कि मेक इन इंडिया का नारा देने वाली मोदी सरकार आखिर विदेशी कंपनियों पर इतनी मेहरबान क्यों है। उन्होंने कहा, पहले यूपीए सरकार आटोमेटिक रूट से 49 फीसदी रिटेल एफडीआई लाई थी। मोदी सरकार ने अब उसे 100 फीसदी कर दिया। इसके अलावा यूपीए सरकार ने विदेशी कंपनियों के लिए 30 फीसदी सामान भारतीय बाजार से खरीदने की अनिवार्यता रखी थी। जबकि मोदी सरकार ने 5 साल के लिए इसे भी खत्म कर विदेशी कंपनियों को खुली छूट दे दी। उन्होंने छोटे ब्रांड्स की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इससे भारत के छोटे-छोटे ब्रांडस का उनके सामने टिकना मुश्किल हो जाएगा। विदेशियों की यूपीए सरकार विदेशियों के लिए काम कर रही है -- नरेन्द्र मो...