Skip to main content

Posts

Showing posts with the label bengal

भाजपा 5 करोड़ दे तो 5 लाख मुस्लिम वोट पक्के -- शाही इमाम बरकती

मुस्लिम वोटों के सौदागर शाही इमाम बरकती  कभी ममता बनर्जी के विश्वासपात्र माने जाने वाले पश्चिम बंगाल के शाही इमाम नूर-उर-रहमान बरकती ने कहा है कि वह पैसे लेकर भाजपा के पक्ष में मुस्लिम वोट ट्रांसफर करवा सकते हैं।  टाइम्स नाउ  द्वारा किए गए स्टिंग में इमाम बरकती ने कहा कि यदि भाजपा मुस्लिम वोट हासिल करना चाहती है तो उसे पैसा खर्च करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा मुझे पांच करोड़ रुपये दे, तो पांच लाख मुस्लिम वोटों का इंतजाम हो जाएगा। टाइम्स नाउ द्वारा किए गए स्टिंग के ऑपरेशन के दौरान जब बरकती से पूछा गया, 'मुस्लिम वोटर कभी दूसरे पार्टी को वोट नहीं करेंगे क्या, ये भी आपसे कहलवाया गया था?' इस प्रश्न का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'सब बात पॉलिटिकली कही गई है। जो सख्त बोलता है वो दिल का साफ होता है.. सब यहीं आए थे...बीजेपी के पास माल-पानी बहुत है, सब रुपया लाए, फकीरों को दे, खिलाया जाएगा सब गरीबों को. फिर देखिए कैसे मुस्लिम वोट भाजपा के पक्ष में जाता है।' यही नहीं बरकती ने कहा 'बीजेपी के सामने मेरी कुछ शर्तें रहेंगी। बीजेपी पैसा दे तो हम चा...

2005 में जब ये बांग्लादेशी घुसपैठिए कम्युनिस्ट पार्टी को वोट देते थे, तो उस समय ममता जी ने उनका विरोध किया था -- अमित शाह

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह  ने शनिवार (11 अगस्‍त) को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 'वोट बैंक की राजनीति' के कारण असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) का विरोध किया है. शाह ने ममता बनर्जी से पूछा, 'आप बांग्लादेशी घुसपैठियों को क्यों रखना चाहती हैं?' उन्होंने राज्य के लोगों से  तृणमूल कांग्रेस  की सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया. शाह ने कहा कि तृणमूल सरकार ने बांग्लादेश से घुसपैठ के साथ-साथ भ्रष्टाचार को संरक्षण दिया है. इस बयानबाजी पर तृणमूल कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है. एनआरसी का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा, 'ममता दीदी, एनआरसी आपके रोकने से नहीं रुकेगी। एनआरसी घुसपैठियों को भगाने के लिए है और असम में इसे कानूनी तरीके से लागू करवाया जाएगा। 2005 में जब ये बांग्लादेशी घुसपैठिए कम्युनिस्ट पार्टी को वोट देते थे, तो उस समय ममता जी ने उनका विरोध किया था और आज वही लोग तृणमूल कांग्रेस का वोट बैंक हैं।' अपने संबोधन के दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के संस्...

ममता के बंगाल में मोदी की सुरक्षा से खिलवाड़

एनआरसी के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी ममता बनर्जी के साथ टकराव का एक और कारण सामने आ गया है। मिदनापुर में प्रधानमंत्री की रैली में पंडाल गिरने के लिए केंद्र की रिपोर्ट में राज्य प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया गया। रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री की रैली और उसकी तैयारियों के दौरान राज्य प्रशासन की ओर से गंभीर लापरवाही बरती गई। वहीं राज्य पुलिस ने हादसे में भाजपा की राज्य इकाई और पंडाल लगाने वाले फर्म को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। कैबिनेट सचिवालय में सुरक्षा अधिकारी एसके सिन्हा की अगुवाई में हादसे की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी ने गृह सचिव राजीव गाबा को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री की रैली के दौरान वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को रैली स्थल पर मौजूद होना चाहिए था, लेकिन कोई भी मौजूद नहीं था। यही नहीं, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी पर्याप्त बंदोबस्त भी नहीं किए गए थे। जाहिर है इससे पंडाल की क्षमता से अधिक लोग इसमें पहुंच गए थे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के ...

कर्णाटक में हुए सामूहिक बलात्कार पर कैंडल मार्च कब होगा?

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार   भारत में होती बलात्कार की घटनाओं पर यकायक महान कवि जयशंकर प्रसाद की ये पंक्तियाँ स्मरण हो रही है:-- हाय अबला तेरी यही कहानी, आंचल में है दूध और आँखों में पानी।  View image on Twitter Vivek Agnihotri ✔ @vivekagnihotri This is extremely shameful and such a sad commentary on 70yrs of our failed justice system. Journalists who communalise such heinous crimes must be punished equally. 10:20 AM - Apr 14, 2018 2,127 2,599 people are talking about this आप जानते है की टीवी मीडिया इस खबर पर कभी डिबेट नहीं करेगी, न ही कोई बॉलीवुड वाला इस मामले पर एक भी ट्वीट करेगा, और न ही मीडिया के लोग ट्वीट करेंगे, और न ही ये खबर देश में बताई जाएगी, इसके उलट इस खबर को जितना हो सके उतना दबाने की कोशिश की जाएगी, क्योकि ये मामला है कर्णाटक का जहाँ राहुल गाँधी की सरकार है, और यहाँ पीडिता हिन्दू समाज से है और 9 बलात्कारी मुस्लिम समाज से, इसलिए इस मामले पर कोई कुछ नहीं बोलेगा।  मामला है कर्णाटक का, जहाँ ...

बदले की बात की तो छोड़ दूंगा शहर, इमाम ने बेटे की हत्या के बाद कहा

पश्चिम बंगाल में रामनवमी के दिन (25 मार्च, 2018) भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते रविवार को हुई इस हिंसा में अब तक चार लोगों की हत्या हो चुकी है। चौथे मृतक शख्स की पहचान एक 16 वर्षीय किशोर के रूप में की गई है। बेटे की मृत्यु के बाद हिंसाग्रस्त आसनसोल की एक मस्जिद के इमाम मौलाना इम्दादुल रशीदी ने गुरुवार (29 मार्च, 2018) को अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने यहां एक समूह को संबोधित करते हुए लोगों से शांति की अपील की है। उन्होंने कहा कि बदले की बात की तो वो मस्जिद और शहर छोड़कर चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि कोई और बाप अपना बेटा खोए। बता दें कि मृतक सिबतुल्ला रशीदी (16), जो इस साल बोर्ड की परीक्षा (दसवीं) के समय दिखाई दिया, आसनसोल के रेल पार क्षेत्र में भड़की हिंसा के बाद से लापता था। अवलोकन करें:-- बंगाल हिंसा: चमड़ी उधेड़वा लूंगा -- बीजेपी सांसद की धमकी गुरुवार (29 मार्च) को आसनसोल पुलिस ने केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को आसनसोल में घुसने से रोक दिया केंद्रीय मंत्.... NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM सूत्रों के मुताबिक, दंगाइयों ने उन्हें उठ...

राज्यसभा चुनाव : भाजपा ने संख्या बढ़ाई, लेकिन बहुमत से चूकी

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  16 राज्यों में  राज्यसभा की 58 सीटों  पर 23 मार्च,शुक्रवार को वोट डाले गए। इन सीटों में से अधिकांश नेता निर्विरोध चुने गए, जबकि  उत्तर प्रदेश , झारखंड और तेलंगाना में वोट डाले गए। यूपी में तो क्रास वोटिंग के कारण मतदान के समय खूब हंगामा भी हुआ। यूपी और तेलंगाना में विरोध के चलते कुछ समय के लिए मतगणना रोकनी भी पड़ी।  इतनी भागदौड़ करने उपरान्त भी  भाजपा राज्य सभा में सबसे बड़ी पार्टी जरूर बन गयी है, लेकिन लोकसभा की तरह बहुमत नहीं प्राप्त कर पायी, बहुमत से अभी भी 20 सीटें कम हैं। जिस कारण लोकसभा की तरह हर बिल को पारित करवाने में कठिनाई होगी। क्योकि कोई सरकार अपने इच्छित बिल तभी पारित करवा सकती है, जब उसकी दोनों सदनों में तूती बोल रही हो। अन्यथा विपक्ष बिलों में अड़चनें डाल सत्तारूढ़ दल के मार्ग में काँटें बिछाती रहेगी।  33 सीटों पर निर्विरोध चुने गए अगर प्रदेश के मुताबिक सीटों की बात की जाए तो उत्तर प्रदेश में 10, बिहार और महाराष्ट्र में 6-6, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 5-5, गुजरात और कर्नाटक की 4-4, आंध्र प्र...

राज्यसभा चुनाव: हारी हुई बाजी क्यों लड़ रहे हैं रॉबिन देब व सीपीएम

सीपीएम नेता रॉबिन देब पश्चिम बंगाल से राज्यसभा चुनाव में वामफ्रंट के उम्मीदवार हैं. 294 सदस्यीय विधानसभा में वामफ्रंट के फिलहाल 30 विधायक हैं. वैसे जीतकर 32 आये थे. राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 49 विधायकों का वोट मिलना जरूरी है. दूसरी तरफ सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की महेशतला से विधायक कस्तूरी दास के निधन के बाद तृणमूल कांग्रेस विधायकों की संख्या 213 है. ऐसे में तृणमूल कांग्रेस के चार उम्मीदवारों को वोट देने के बाद भी तृणमूल कांग्रेस के पास 17 वोट अतिरिक्त है. तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी पहले ही घोषणा कर चुकी हैं कि पांचवें व अंतिम सीट के लिए अतिरिक्त 17 वोट कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को दिया जाएगा. कांग्रेस विधायकों की संख्या वैसे तो 44 थी लेकिन अभी भी आधिकारिक तौर पर 42 है. इसमें भी कुछ विधायक तृणमूल कांग्रेस से संपर्क में हैं. ऐसे में कांग्रेस उम्मीदवार का जीतना भी तय है. अब सवाल है कि फिर हारी हुई बाजी क्यों लड़ रहे हैं रॉबिन देब व सीपीएम. रॉबिन देब ही क्यों और कोई क्यों नही  राजनीतिक विश्लेषकों के जेहन में कई सवाल हैं. पहला, सीपीएम के तपन कु...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)