Skip to main content

बदले की बात की तो छोड़ दूंगा शहर, इमाम ने बेटे की हत्या के बाद कहा

पश्चिम बंगाल में रामनवमी के दिन (25 मार्च, 2018) भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते रविवार को हुई इस हिंसा में अब तक चार लोगों की हत्या हो चुकी है। चौथे मृतक शख्स की पहचान एक 16 वर्षीय किशोर के रूप में की गई है। बेटे की मृत्यु के बाद हिंसाग्रस्त आसनसोल की एक मस्जिद के इमाम मौलाना इम्दादुल रशीदी ने गुरुवार (29 मार्च, 2018) को अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने यहां एक समूह को संबोधित करते हुए लोगों से शांति की अपील की है। उन्होंने कहा कि बदले की बात की तो वो मस्जिद और शहर छोड़कर चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि कोई और बाप अपना बेटा खोए। बता दें कि मृतक सिबतुल्ला रशीदी (16), जो इस साल बोर्ड की परीक्षा (दसवीं) के समय दिखाई दिया, आसनसोल के रेल पार क्षेत्र में भड़की हिंसा के बाद से लापता था।
अवलोकन करें:--
गुरुवार (29 मार्च) को आसनसोल पुलिस ने केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को आसनसोल में घुसने से रोक दिया केंद्रीय मंत्....
NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
सूत्रों के मुताबिक, दंगाइयों ने उन्हें उठा लिया था। बाद में सिबतुल्ला का शव बुधवार देर रात को मिला, जिसकी पहचान गुरुवार को की गई। शक है कि उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई थी। 48 साल के इम्दादुल रशीदी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि जब वह बाहर निकला तो वहां अराजकता थी। अराजक तत्वों ने उसे उठा लिया। रशीद ने आगे कहा, “मेरे बड़े बेटे ने पुलिस इसकी सूचना दी, लेकिन पुलिस स्टेशन में उसे प्रतीक्षा करने को कहा गया। बाद में सूचना दी गई कि पुलिस ने एक शव बरामद किया है, जिसकी शिनाश्त अगले दिन सुबह की गई।”
सिबतुल्ला को दफनाने के बाद क्षेत्र के ईदगाह मैदान में हजारों लोग इकट्ठा हुए थे, जहां रशीदी ने भीड़ से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने लोगों से कहा, “मैं शांति चाहता हूं। मेरा बेटा तो जा चुका है। मैं नहीं चाहता कि कोई परिवार अपने चहेते को खोए। मैं नहीं चाहता कि कोई और घर जले। मैं पहले ही कह चुका हूं कि बदला लिया गया तो आसनसोल छोड़ दूंगा। अगर मुझसे प्यार करते हैं तो एक उंगली भी नहीं उठाएंगे।”
वहीं, इमाम रशीदी ने इंडियन एक्सप्रेस से आगे कहा है कि वह पिछले तीस सालों से मस्जिद के इमाम रहे हैं। यह जरूरी है कि वह लोगों को सही संदेश दें, शांति का संदेश।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...