उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत नई मुसीबत में फंस गए हैं। दरअसल जिस महिला ने बीजेपी नेता हरक सिंह रावत पर बलात्कार का आरोप लगाया था वो अपने बयान से पीछे हट गई है। उसने बलात्कार का आरोप न सिर्फ वापस ले लिया है बल्कि ये भी कहा है कि उसने हरक सिंह रावत के खिलाफ दबाव में रेप का मुकदमा दर्ज कराया था, महिला ने मुख्यमंत्री हरीश रावत के दबाव में मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। हरक सिंह रावत हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए थे। उत्तराखंड की हरीश रावत सरकार में मंत्री रहे हरक सिंह उन 9 विधायकों में शामिल थे जिन्होंने वित्त विधेयक पर राज्य सरकार के खिलाफ मतदान किया था। हरक सिंह पर आरोप लगते ही उत्तराखंड में राजनीतिक भूचाल आ गया क्योंकि उन्हें ही हाल की कांग्रेस में हुई बग़ावत का मुख्य कर्ता-धर्ता माना जाता है। दिल्ली के सफ़दरजंग एनक्लेव थाने में 32 वर्षीय महिला बीते शुक्रवार को ही हरक सिंह रावत पर बलात्कार का आरोप लगाया था, उसने कहा था कि नौकरी का झांसा देकर उसका शोषण किया गया। महिला के बयान से पलट जाने के बाद बाजी एक बार फिर से हरक सिंह रावत के हाथ में है। इधर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कह...