एक्टर सोनू सूद के खिलाफ लुधियाना कोर्ट ने गिरफ्तारी का वॉरंट जारी किया है। मामला 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ा है। इसको लेकर फिलहाल एक्टर का कोई रिक्शन सामने नहीं आया है। मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद बुरी तरह कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। लुधियाना कोर्ट ने एक्टर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है। सोनू सूद से जुड़े धोखाधड़ी के एक मामले में लुधियाना कोर्ट ने एक्टर की गैर-जमानती गिरफ्तारी का वॉरंट जारी किया है। मामला 10 लाख रुपए से जुड़े धोखाधड़ी के एक केस का है जिसमें सोनू सूद को कोर्ट में गवाही देने पहुंचना था लेकिन बार बार समन भेजने के बावजूद वह गवाही देने नहीं पहुंचे। वहीं इस पूरे मामले में अभिनेता ने सोशल मीडिया पर सफाई दी है और कहा है कि उनका 'इस केस से कोई संबंध नहीं है'। ANI के मुताबिक, लुधियाना की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट रमनप्रीत कौर ने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। लुधियाना के एक वकील राजेश खन्ना ने मोहित शुक्ला नामक व्यक्ति के खिलाफ दायर 10 लाख रुपये के धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता ने मुख्य आरोपी पर आरोप लगा...