Skip to main content

सोनू सूद के खिलाफ लुधियाना कोर्ट से धोखाधड़ी केस में गिरफ्तारी वार्रेंट


एक्टर सोनू सूद के खिलाफ लुधियाना कोर्ट ने गिरफ्तारी का वॉरंट जारी किया है। मामला 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ा है। इसको लेकर फिलहाल एक्टर का कोई रिक्शन सामने नहीं आया है।

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद बुरी तरह कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। लुधियाना कोर्ट ने एक्टर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है। सोनू सूद से जुड़े धोखाधड़ी के एक मामले में लुधियाना कोर्ट ने एक्टर की गैर-जमानती गिरफ्तारी का वॉरंट जारी किया है। मामला 10 लाख रुपए से जुड़े धोखाधड़ी के एक केस का है जिसमें सोनू सूद को कोर्ट में गवाही देने पहुंचना था लेकिन बार बार समन भेजने के बावजूद वह गवाही देने नहीं पहुंचे। वहीं इस पूरे मामले में अभिनेता ने सोशल मीडिया पर सफाई दी है और कहा है कि उनका 'इस केस से कोई संबंध नहीं है'। 

ANI के मुताबिक, लुधियाना की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट रमनप्रीत कौर ने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। लुधियाना के एक वकील राजेश खन्ना ने मोहित शुक्ला नामक व्यक्ति के खिलाफ दायर 10 लाख रुपये के धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता ने मुख्य आरोपी पर आरोप लगाया था कि उन्हें नकली रिजिका कॉइन (एक कंपनी) में निवेश करने का लालच दिया गया था। इस मामले में सोनू सूद को गवाही के लिए कोर्ट बुलाया गया था लेकिन बार बार समन जारी करने के बावजूद सूद गवाही देने के लिए अदालत में उपस्थित नहीं हुए। जिसके बाद उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

सोनू सूद ने जारी किया अपना बयान

धोखाधड़ी के इस मामले में गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद अभिनेता सोनू सूद ने आधिकारिक तौर पर इस मामले पर अपनी प्रतिक्रया दी है। शुक्रवार (7 फरवरी) को सोनू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें इस मामले में 'गवाह' बनने के लिए बुलाया गया था जिसमें उनकी कोई भागीदारी नहीं है। उन्होंने मामले में कड़ी कार्रवाई की भी मांग की है। 

सोनू सूद ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा: "हमें यह स्पष्ट करने की आवश्यकता है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली खबरें बेहद सनसनीखेज हैं। मामले को सीधे शब्दों में कहें तो, माननीय न्यायालय द्वारा मुझे एक तीसरे पक्ष से संबंधित मामले में गवाह के रूप में बुलाया गया था, जिससे मेरा कोई जुड़ाव या संबंध नहीं है। इसको लेकर मेरे वकीलों ने जवाब दिया है और 10 फरवरी 2025 को हम एक बयान देंगे जो मामले में हमारी गैर-संलिप्तता को पूरी तरह से क्लीयर करेगा।"

उन्होंने आगे लिखा- "मैं न तो (केस से जुड़ी कंपनी का) ब्रैंड एंबेसडर रहा हूं और न ही मैं इसमें किसी भी तरह से जुड़ा हूं। यह सिर्फ मीडिया का ध्यान खींचने के लिए अनावश्यक रूप से मेरा नाम इस्तमाल किया जा रहा है। यह दुखद है कि सेलेब्स सॉफ्ट टारगेट बन जाते हैं। हम इस मामले में हम सख्त कार्रवाई करेंगे।"

हाल ही में सोनू सूद फिल्म 'फतेह' में नजर आए थे। इस फिल्म के जरिए वह पहली बार डायरेक्शन में उतरे थे। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल हुई। उनके साथ फतेह में जैकलीन फर्नांडीज मुख्य भूमिका में थीं।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...