छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ चार माह रह गए हैं। सरकार ने पिछले पांच साल में क्या किया? विपक्ष का प्रदर्शन कैसा रहा? मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे लोकप्रिय चेहरा कौन है? सरकार भाजपा की बनेगी या कांग्रेस की? ऐसे सारे सवालों पर लोग क्या सोच रहे हैं, भास्कर के ऑनलाइन सर्वे में इसके जवाब आए। हमने इनका विश्लेषण करवाया और जो उभरकर आया, वह आपके सामने है। ये रुझान 25 जून से 4 जुलाई के बीच के हैं। जरूरी नहीं कि चुनाव तक लोगों की यह राय बनी रहे, क्योंकि राजनीति संभावनाओं का नाम है। भाजपा 15 साल से सत्ता में है। इस बार क्या होगा? : सर्वाधिक 1,49,009 लोगों ने इस सवाल का जवाब दिया। जवाब देने वालों में 99,892 पुरुष और 49,117 महिलाएं थीं। पेशे के आधार पर देखें तो 56,942 लोग व्यवसायी थे, जिन्होंने इस सवाल का जवाब दिया। सबसे बड़ा सवाल... छत्तीसगढ़ में भाजपा 15 साल से सत्ता में, इस बार क्या होगा ? रायपुर में 31 % लोगों ने भाजपा, 66 % ने कांग्रेस और 03% त्रिशंकु का अनुमान होना बताया। दुर्ग में 78 % ने भाजपा, 15 % ने कांग्रेस, 07 %...