आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक बॉलीवुड में हर साल काफी फिल्में बनाई जाती हैं। कुछ फिल्में रिलीज़ होती हैं और लोगों को कुछ पसंद आती हैं तो कुछ नहीं आती। इसी बीच कुछ फिल्में ऐसी भी होती हैं जो बनाई तो ज़रूर जाती हैं लेकिन उसके कंटेंट की वजह से उन्हें रिलीज़ नहीं किया जा सकता। कई बार होता है, कि जब किसी प्रतिबंदित फिल्म से प्रतिबन्ध हटता है, चर्चित भी खूब होती हैं। बी.के. आदर्श की सेक्स शिक्षा पर आधारित भारत की प्रथम फिल्म "गुप्त ज्ञान" , इस फिल्म को पारित करवाने लगभग सभी राजनीतिक दलों का योगदान रहा। जब टीवी पर कंडोम के विज्ञापन आ सकते हैं, एड्स आदि के प्रचार पर इतना धन खर्च किया जाता है, यदि इस फिल्म का पुनः प्रसारण किया जाता है, लगता है, कुछ समय के लिए तो कंडोम निर्मित कंपनियों के उत्पादन में बहुत गिरावट आ जाएगी। सर्वश्री अटल बिहारी वाजपेयी और चंद्रशेखर आदि अनेको नेताओं (निर्माता ने सभी नेताओं का आभार व्यक्त करते फिल्म के प्रारम्भ में नाम दिए हैं) के अथक प्रयासों के कारण इस फिल्म के प्रदर्शन ने धूम मचा दी थी। जब तक दर्शकों के दिमाग में यह फिल्म बसी रही,...