Skip to main content

Posts

Showing posts with the label rhea chakraborty

‘सारा अली तैयार करती थी गांजा, मुझे दी-सुशांत को भी लत लगाई’: रिया चकवर्ती ने NCB के सामने कबूला

                                                   सारा अली खान और रिया चकवर्ती  सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी से पहले मीडिया रिपोर्टों के हवाले से एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि सारा अली खान के साथ ड्रग्स लेने की बात रिया चकवर्ती ने कबूली है। यह भी बताया है कि सारा ने ही  केदरनाथ  के दौरान सुशांत को भी मारिजुआना की लत लगाई थी। रिपोर्टों की माने तो नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रिया का यह बयान चार्जशीट में भी शामिल किया गया है। रिया ने कथित तौर पर एनसीबी को बताया है कि उन्हें ड्रग्स का ऑफर सारा की ओर से हुआ था। सारा ने ही उन्हें गांजा और वोदका लेने को कहा था। उनके मुताबिक सारा हाथ से रोल करके गांजे की सिगरेट तैयार करती थी।  रिपोर्ट्स के अनुसार, जी न्यूज ने इस संबंध में दायर हुई चार्जशीट को एक्सेस की है। इसमें रिया और सारा की 4 जून से लेकर 6 जून 2017 की चैट का जिक्र है। सारा गांजे की ...

‘चेहरे’ के पोस्टर्स से गायब हुई रिया

                                                                 फिल्म के पोस्टर से रिया चक्रवर्ती गायब  बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती फिल्म चेहरे को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनका नाम आने के बाद ऐसी खबरें आईं कि रिया चक्रवर्ती को फिल्म ‘चेहरे’ से निकाल दिया गया है। फिल्म का जब पोस्टर और टीजर सामने आया तब भी इस तरह की चर्चा थी। हालाँकि ‘चेहरे’ का ट्रेलर रिलीज होने पर इस सस्पेंस से पर्दा उठा और रिया चक्रवर्ती ट्रेलर में नजर आईं। फिल्म के मेकर्स के अनुसार चेहरे में रिया चक्रवर्ती का जो किरदार पहले से ही तय था वही रखा गया है। उसमें बिल्कुल बदलाव नहीं किया। वहीं इन सबके बीच अब ‘चेहरे’ के निर्माता आनंद पंडित ने कहा है कि रिया चक्रवर्ती की परिस्थितियों को हल्के में नहीं लेना चाहिए और उनका फायदा भी नहीं उठाना चाहिए। उन्होंने यह बात फिल्म ‘चेहरे’ के...

रिया चक्रवर्ती : ड्रग्स सिंडिकेट की एक्टिव मेंबर… तस्करी, डिलीवरी से लेकर घर में स्टोरेज तक

                                                            रिया चक्रवर्ती ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुई रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर आज (सितंबर 29, 2020) बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान एनसीबी ने भी हाईकोर्ट में अपना हलफनामा पेश किया। एनसीबी ने रिया की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि रिया चक्रवर्ती ने ही सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदे। साथ ही हलफनामे में यह साफ कहा गया कि रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती ड्रग सिंडिकेट के एक्टिव मेंबर हैं। जानकारी के मुताबिक, इस हलफनामे में एनसीबी ने बताया कि अभिनेत्री के वॉट्सऐप चैट, मोबाइल, लैपटॉप और हार्ड डिस्क से निकाले गए रिकॉर्ड बताते हैं कि वह ना केवल लगातार इसका सौदा करती थीं, बल्कि इस अवैध कारोबार को फाइनेंस भी करती थीं। एजेंसी ने कोर्ट में रिया की याचिका पर कहा, “यदि पूरे परिदृश्य को देखें तो मौजूदा आवदेक (रिया चक्रवर्ती) ने यह जानते हुए कि सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स ले र...

अंकिता ने किया रिया चक्रवर्ती के झूठ का पर्दाफाश

देश के इतिहास में ऐसा पहली बार देखा कि एक मुख्य आरोपी को इनोसेंट दिखाने के लिए इस तरह से किसी न्यूज चैनल द्वारा इतनी बड़ी लॉबिंग की जा रही हो, जबकि अभी इस केस की जाँच इस देश की सर्वोच्च जाँच एजेंसी CBI कर रही हो। सुशांत सिंह की मौत का रहस्य और गहराता जा रहा है, जैसे जैसे जाँच आगे बढ़ रही है। पूरा देश देख रहा है कि शुशांत सिंह की मौत के साथ ही बॉलीवुड और राजनीतिक  रसूख सहित अंडरवर्ल्ड माफियाओं के कनेक्शन किस तरह से CBI जाँच में परत दर परत खुलते जा रहा है। रिया चक्रवर्ती को इस तरह एक न्यूज चैनल के माध्यम से इंटरब्यू दिलाकर जिस तरह उसे इनोसेंट दिखाकर उसे इस केस में सहानुभूति दिलाने की कोशिश की गई है, इससे यह प्रतीत होता है कि इस केस में बड़े बड़े लोग इन्वॉल्व हैं, जिनके बचाव में महाराष्ट्र सरकार ही नहीं कुछ कथित पत्रकार और न्यूज चैनल भी शामिल हैं। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एक ताजा खुलासा सामने आया है। समाचार चैनल टाइम्स नाउ ने दिवंगत अभिनेता की दो तस्वीरें हासिल की हैं जो कि सुशांत की बहन मीतू द्वारा उनके अपार्टमेंट पहुँचने पर ली गई थीं। इन चित्र...

‘पोल खुलने के डर से कुछ लोग छटपटा रहे हैं… रिया चक्रवर्ती की औकात नहीं है…’ – बिहार DGP गुप्तेश्वर पांडेय

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा सीबीआई जाँच का आदेश दिए जाने के बाद ख़ुशी जताते हुए कहा कि बिहार पुलिस सही निकली। बिहार पुलिस की FIR पर ही सीबीआई ने मामला दर्ज किया। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय इस पर काफ़ी मुखर रहे थे। उन्होंने इसे अन्याय पर न्याय की जीत बताया और कहा कि ये 130 करोड़ देशवासियों की जीत है, सत्य की विजय है। भाव-विह्वल नज़र आ रहे बिहार पुलिस के मुखिया ने कहा कि माननीय सु्प्रीम कोर्ट का फैसला सर्वमान्य होगा। उन्होंने कहा, “ आज तक मैंने सुना था कि न्यायाधीश भगवान का रूप होते हैं, आज मैंने देख भी लिया। मैं न्यायाधीश को सैल्यूट नहीं बल्कि इस फैसले के लिए साष्टांग प्रणाम करता हूँ। ” साथ ही उन्होंने याद दिलाया कि कैसे गलत तरीके से मुंबई में बिहार पुलिस के विजय तिवारी को क्वारंटाइन कर दिया गया था। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि देशवासियों के मन में इस फैसले से सर्वोच्च न्यायालय ने लोकतंत्र के प्रति आस्था मजबूत की है। शिवसेना के संजय राउत द्वारा दिए गए तरह-तरह के बयानों पर डीजीपी ने कहा कि किसी भी राजनी...

सुशांत की मौत : रिया चकवर्ती पर कसता शिकंजा: ‘विलेन’ बनती गर्लफ्रेंड

14 जून 2020  को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई के बांद्रा वाले घर में फंदे से लटके मिले। उनके एक डोमेस्टिक हेल्पर ने इस बात की जानकारी पुलिस को फोन करके दी। शुरूआती जाँच में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया और उनके पास से कोई सुसाइड नोट न मिलने का खुलासा किया। उनके चाहने वाले उनकी मौत की खबर सुनकर इस बात पर यकीन ही नहीं कर पाए कि सुशांत जैसा प्रतिभावान और जिंदादिल इंसान खुदकुशी कर सकता है।  15 जून  को मुंबई के विले पार्ले स्थित सेवा समाज श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हो गया। सुशांत के अंतिम संस्कार में गिने-चुने लोग आए। इनमें एक नाम उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का भी था।  16 जून  को इस मामले में जाँच के दौरान पता चला कि सुशांत ने आखिरी कॉल जिन लोगों को किया उनमें एक नंबर रिया चक्रवर्ती का भी था। इसके बाद से ही कयास लगने शुरू हो गए थे कि पुलिस इस मामले में उनसे पूछताछ करेगी। 17 जून  को इस मामले में बांद्रा पुलिस ने पड़ताल शुरू की। रिया समेत 11 लोगों को सुशांत की ‘आत्महत्या’ के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया गया। यहाँ रिया ...

सुशांत राजपूत की मौत या हत्या : कॉल रिकॉर्ड से खुली रिया चकवर्ती की कुंडली: मुंबई के DCP के संपर्क में थी, महेश भट्ट का भी नाम

DCP अभिषेक त्रिमुखे (बाएँ), महेश भट्ट के साथ रिया चक्रवर्ती (दाएँ) बॉलीवुड अभिनेता सुशांत राजपूत की मौत के मामले में लगातार एक के बाद एक  खुलासे  हो रहे हैं। समाचार चैनल रिपब्लिक भारत ने रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल (CDR) के हवाले से दवा किया है कि वह मुंबई पुलिस के एक टॉप अधिकारी के संपर्क में थी। समाचार चैनल का दावा है कि कॉल रिकॉर्ड से ये बात सामने आई है कि बांद्रा के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे (Abhishek Trimukhe) और रिया के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत हो रही थी और दोनों एक-दूसरे को मैसेज भेजे जा रहे थे। इस खुलासे से अभिनेता सुशांत सिंह की मौत में मुंबई पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है। रिया चक्रवर्ती के कॉल डिटेल के विश्लेषण से यह  जानकारी  सामने आई है। मुंबई में बांद्रा के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे और रिया चक्रवर्ती के बीच 4 बार बातचीत हुई हैं और वो लगातार सम्पर्क में थे। बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) गुप्तेश्वर पांडे ने इस सप्ताह की शुरुआत में मीडिया को बताया था कि रिया चक्रवर्ती भूमिगत हैं। पांडे ने 5 अगस्त को कहा था, उनके पास मुंबई पुलिस के संपर्क में हो...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)