Skip to main content

सुशांत की मौत : रिया चकवर्ती पर कसता शिकंजा: ‘विलेन’ बनती गर्लफ्रेंड

सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती14 जून 2020 को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई के बांद्रा वाले घर में फंदे से लटके मिले। उनके एक डोमेस्टिक हेल्पर ने इस बात की जानकारी पुलिस को फोन करके दी।
शुरूआती जाँच में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया और उनके पास से कोई सुसाइड नोट न मिलने का खुलासा किया। उनके चाहने वाले उनकी मौत की खबर सुनकर इस बात पर यकीन ही नहीं कर पाए कि सुशांत जैसा प्रतिभावान और जिंदादिल इंसान खुदकुशी कर सकता है। 
15 जून को मुंबई के विले पार्ले स्थित सेवा समाज श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हो गया। सुशांत के अंतिम संस्कार में गिने-चुने लोग आए। इनमें एक नाम उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का भी था। 
16 जून को इस मामले में जाँच के दौरान पता चला कि सुशांत ने आखिरी कॉल जिन लोगों को किया उनमें एक नंबर रिया चक्रवर्ती का भी था। इसके बाद से ही कयास लगने शुरू हो गए थे कि पुलिस इस मामले में उनसे पूछताछ करेगी।
17 जून को इस मामले में बांद्रा पुलिस ने पड़ताल शुरू की। रिया समेत 11 लोगों को सुशांत की ‘आत्महत्या’ के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया गया। यहाँ रिया दो साथियों के साथ पहुँची और अपनी स्टेटमेंट रिकॉर्ड करवाई।
दूसरी ओर तब तक सोशल मीडिया पर सुशांत की मौत को आत्महत्या मानने से इनकार किया जाना शुरू हो चुका था। कई लोग इस बीच रिया का नाम सुशांत की मौत का कारण बताकर उछाल रहे थे और महेश भट्ट के साथ उसकी तस्वीरें शेयर करते हुए दोनों पर संदेह जता रहे थे। 
इस बीच कंगना रनौत, रवीना टंडन जैसे कई कालाकारों ने बॉलीवुड नेक्सस का मुद्दा उठाया। 21 जून को एक बार फिर सबकी निगाहों में रिया चक्रवर्ती चढ़ना तब शुरू हुईं जब बिहार के मुजफ्फरपुर में पटाही निवासी एक युवक ने धारा 306, 109, 504, 506 के तहत रिया के ख़िलाफ़ कोर्ट में याचिका दर्ज करवाई और सुशांत की मौत के लिए रिया को जिम्मेदार बताया। 
16 जुलाई को रिया ने अपने ऊपर लग रहे सभी आरोपों का खंडन किया और ट्विटर पर गृहमंत्री अमित शाह से सीबीआई जाँच की माँग कर डाली। रिया ने कहा कि वह भी जानना चाहती है कि आखिर किस प्रेशर में सुशांत ने यह कदम उठाया।
सुशांत केस में नया मोड़ तो तब आया जब बेटे की मौत के सदमे से उबरते ही सुशांत के पिता ने 28 जुलाई को रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के ख़िलाफ़ अपने गृहनगर पटना में एफआईआर दर्ज करवाई। उन्होंने इस केस में रिया पर सुशांत को प्रेम में फँसाकर पैसे ऐंठने का आरोप लगाया। 
इस बीच सुशांत की पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे ने भी बिहार पुलिस को ऐसे साक्ष्य उपलब्ध करवा दिए जिनसे मालूम चला कि रिया चक्रवर्ती उनका उत्पीड़न करती थीं। देखते ही देखते पूरे मामले में सीबीआई जाँच की माँग ने जोर पकड़ लिया।
29 जुलाई जब बिहार पुलिस सुशांत के पिता की शिकायत पर चक्रवर्ती को पकड़ने मुंबई पहुँची तो वह ‘भूमिगत’ हो गई। कुछ समय में खबर आई कि रिया फरार नहीं हैं। उन्होंने सफेद सूट में वीडियो जारी किया। इस वीडियो उन्होंने कहा कि यकीन है कि उन्हें इंसाफ जरूर मिलेगा।
थोड़ी देर में पता चला कि रिया ने अपने बचाव के लिए शहर के सबसे महँगे वकील सतीश मानशिंदे को चुना है। वे सलमान खान और संजय दत्त जैसे लोगों का केस लड़ चुके थे। लोग यह सुनकर सवाल खड़े करने लगे कि क्या रिया ने इतना कमाया है कि वह इतना महँगा वकील कर सकें?
इसके बाद, रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार करने का मामला पीछे छूट गया और बिहार पुलिस व मुंबई पुलिस के बीच आपसी जंग छिड़ गई। महाराष्ट्र सरकार ने भी मामले को सीबीआई को सौंपने से मना कर दिया और साफ कह दिया कि इस मामले को किसी को नहीं सौंपा जाएगा। इस पर मुंबई पुलिस जाँच कर रही हैं।
सुशांत के पिता ने यह सब देखते हुए बिहार सरकार से गुहार लगाई और बिहार सरकार ने केके सिंह की अपील पर सीबीआई जाँच की सिफारिश केंद्र सरकार से की। 
31 जुलाई को सुशांत के बॉडीगार्ड की शिकायत और पिता की शिकायत पर में ईडी ने रिया के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया। उन पर सुशांत के 15 करोड़ रुपए की हेराफेरी का आरोप था। 
उधर, रिया की याचिका के विरोध में बिहार सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुँची। रिया ने अपनी याचिका में सारे मामले मुंबई ट्रांसफर करने की मॉंग की थी। 5 अगस्त को यह केस सीबीआई को सौंप दिया गया।
6 अगस्त से सीबीआई ने अपना काम शुरू कर दिया। जाँच एजेंसी ने एसआईटी टीम का गठन किया और त्वरित कार्रवाई नए सिरे से मामला दर्ज किया। 
6 अगस्त को इस मामले में 6 लोगों के ख़िलाफ़ केस दर्ज किए गए। इसमें रिया चकवर्ती, इंद्रजीत चकवर्ती, संध्या चकवर्ती, शौविक चकवर्ती, सैम्युल मिरांडा, श्रुति मोदी का नाम शामिल हैं।
6 अगस्त को ही इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में नया खुलासा किया। रिपोर्ट में बताया गया कि रिया चक्रवर्ती ने दबाव बनाकर सुशांत को उनकी बहनों से अलग किया।
6 अगस्त यह भी पता चला कि रिया और उसके परिवार वाले सुशांत को मेंटल हॉस्पिटल भेजना चाहते थे। जिसके कारण उन्होंने अपनी बहनों से मदद माँगी थी। 
7 अगस्त को एक नया एंगल सामने आया। रिया के कॉल डिटेल से पता चला कि वह मुंबई पुलिस के टॉप अधिकारी के संपर्क में थी।
आज ईडी ने इस मामले में रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की है। इस पूछताछ में रिया से पिछले तीन साल में उसके आय के स्रोत की जानकारी माँगी गई। वहीं, सुप्रीम कोर्ट में रिया के द्वारा याचिका डाली गई। इसपर कोर्ट ने बिहार सरकार और महाराष्ट्र सरकार से जवाब माँगा और केंद्र ने खुद को एक पक्ष बनाए जाने का सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया है।
इधर, बिहार पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में केस सीबीआई को ट्रांसफर किए जाने के कारणों पर हलफनामा दायर किया। इसमें बताया गया है कि एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत को अपने घर ले जाकर उन्हें मानसिक रूप से बीमार करने की कोशिश किया करती थी। वह पिछले कई दिनों से लगातार सुशांत को दवाइयों की ओवरडोज दे रही थी।
अवलोकन करें:-
About this website

NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
DCP अभिषेक त्रिमुखे (बाएँ), महेश भट्ट के साथ रिया चक्रवर्ती (दाएँ) बॉलीवुड अभिनेता सुशांत राजपूत की मौत के मामले में ल.....
7 अगस्त को ही यह बात भी सामने आई कि रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती के खाते में सुशांत के बैंक अकाउंट से सीधे पैसे ट्रांस्फर किए जाते थे।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...