Skip to main content

Posts

Showing posts with the label singer

बॉलीवुड की मशहूर गायिका अलका याग्निक हुईं दुर्लभ बीमारी की शिकार: कान से सुनाई देना बंद

बॉलीवुड की मशहूर गायिकाओं में से एक अलका याग्निक को एक दुर्लभ बीमारी डायगनोस हुई है। इसका खुलासा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर किया है। अपने पोस्ट में उन्होंने बताया है कि वो इस समय सुन नहीं पा रही हैं। इंस्टाग्राम पर इस समस्या के बारे में बताते हुए अलका ने लिखा, “मेरे सभी फैन्स, दोस्तों, फॉलोअर्स और शुभचिंतकों, कुछ हफ्ते पहले, जब मैं एक फ्लाइट से बाहर निकल रही थी तो मुझे अचानक लगा कि मैं कुछ सुन नहीं पा रही हूँ। इस एपिसोड के बाद के हफ्तों में थोड़ी हिम्मत जुटाने के बाद, अब मैं अपने दोस्तों और शुभचिचिंतकों के लिए, इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ना चाहती हूँ, जो मुझसे लगातार पूछ रहे हैं कि मैं कहाँ गायब हूँ।” अलका ने आगे बताया, “मेरे डॉक्टर्स ने इसे एक रेयर सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस डायग्नोज किया है, जो एक वायरल अटैक की वजह से हुआ है। इस अचानक से हुए बड़े सेटबैक ने मुझे शॉक कर दिया है। मैं उसे स्वीकार करने की कोशिश कर रही हूँ, इस बीच अप मुझे अपनी दुआओं में याद रखिएगा।” अपने पोस्ट में अलका याग्निक ने युवाओं को भी संदेश दिया। उन्होंने लिखा, “मेरे फैन्स और यंग साथियों को मैं हेडफोन्स और लाउड म्यूजि...

सिंगर, म्यूजिक डायरेक्टर “डिस्को किंग” बप्पी लाहिरी का 69 वर्ष की उम्र में निधन

गायक-संगीतकार बप्पी लाहिरी का बुधवार 16 फरवरी को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। अस्सी की दशक में डिस्को गानों से धूम मचानेवाले गायक को पिछले साल अप्रैल में कोरोना हो गया था, जिसके बाद उन्हें फुल बेड रेस्ट तक सीमित कर दिया गया था। डॉक्टरों की सलाह पर आसान गतिशीलता और सुविधा के लिये उनके जुहू स्थित आवास पर लिफ्ट के साथ एक व्हीलचेयर की व्यवस्था कर दी गई थी। बप्पी लाहिरी का कई बीमारियों का इलाज चल रहा था। फरवरी 15 की रात उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें होश में लाने, पुनर्जीवित करने की कोशिश की लेकिन वे नहीं कर सके। 69 वर्षीय बप्पी लहरी का असली नाम आलोकेश लाहिड़ी था। लोग उन्हें उनकी आवाज के अलावा उनके आभूषणों के कारण ज्यादा पहचानते थे। वह हमेशा गोल्ड ज्वेलरी से लदे होते थे। कहते हैं कि बप्पी लहरी इसे अपना लक मानते थे इसलिए हमेशा गोल्ड पहननकर रखते थे। Chalte Chalte Mere Ye Geet.. Pag Ghungroo Bandh.. Jawani Jaan-E-Man.. Yaar Bina Chain Kahan Re.. I am a Disco Dancer.. Tamma Tamma Loge.. O Lal Duppate Waali.. Thank you for the music a...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)