Skip to main content

बॉलीवुड की मशहूर गायिका अलका याग्निक हुईं दुर्लभ बीमारी की शिकार: कान से सुनाई देना बंद


बॉलीवुड की मशहूर गायिकाओं में से एक अलका याग्निक को एक दुर्लभ बीमारी डायगनोस हुई है। इसका खुलासा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर किया है। अपने पोस्ट में उन्होंने बताया है कि वो इस समय सुन नहीं पा रही हैं।

इंस्टाग्राम पर इस समस्या के बारे में बताते हुए अलका ने लिखा, “मेरे सभी फैन्स, दोस्तों, फॉलोअर्स और शुभचिंतकों, कुछ हफ्ते पहले, जब मैं एक फ्लाइट से बाहर निकल रही थी तो मुझे अचानक लगा कि मैं कुछ सुन नहीं पा रही हूँ। इस एपिसोड के बाद के हफ्तों में थोड़ी हिम्मत जुटाने के बाद, अब मैं अपने दोस्तों और शुभचिचिंतकों के लिए, इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ना चाहती हूँ, जो मुझसे लगातार पूछ रहे हैं कि मैं कहाँ गायब हूँ।”

अलका ने आगे बताया, “मेरे डॉक्टर्स ने इसे एक रेयर सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस डायग्नोज किया है, जो एक वायरल अटैक की वजह से हुआ है। इस अचानक से हुए बड़े सेटबैक ने मुझे शॉक कर दिया है। मैं उसे स्वीकार करने की कोशिश कर रही हूँ, इस बीच अप मुझे अपनी दुआओं में याद रखिएगा।”

अपने पोस्ट में अलका याग्निक ने युवाओं को भी संदेश दिया। उन्होंने लिखा, “मेरे फैन्स और यंग साथियों को मैं हेडफोन्स और लाउड म्यूजिक को लेकर एक चेताना चाहती हूँ। किसी दिन मैं अपनी प्रोफेशनल लाइफ से, हेल्थ को होने वाले नुकसान पर बात जरूर करूँगी। आप सबके प्यार और सपोर्ट से, मैं फिर से अपना जीवन पटरी पर लाने की आशा करती हूँ और जल्द ही फिर आपके सामने आने की कामना करती हूँ। इस क्रिटिकल समय में आपका सपोर्ट और अंडरस्टैंडिंग मेरे लिए बहुत मायने रखती है।”

क्या है लक्षण, कैसे होती है ठीक हियरिंग लॉस की बीमारी

जिस रेयर सेंसरी न्यूरल हियरिंग लॉस का शिकार अलका याग्निक हुई हैं वो अचानक होने वाली बीमारी नहीं है। सामान्य तौर पर ये सिर में कोई गंभीर चोट लगी है, या आप रोजाना तेज ध्वनी के संपर्क में आने से अचानक सुनने की क्षमता पर असर पड़ सकता हैं। इसके अतिरिक्त रक्तप्रवाह में रुकवाट आने से भी हियरिंग लॉस होता है और बहुत सी बात गलत दवाइयों के कारण ऐसा सेंसरी न्यूरल हियरिंग लॉस हो जाता है। वायरल संक्रमण के कारण भी सुनने की क्षमता अचानक ही कम हो जाती है।
डॉक्टर इस बीमारी से बचने के लिए सलाह देते हैं कि कभी भी किसी साउंड सिस्टम को जरूरत से ज्यादा तेज आवाज में न चालू करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो सबसे पहले तो ईयर प्रोटेक्टर पहलें। ईयर वैक्स को ठीक से हटाएँ। फिर भी अगर किसी को अचानक इस तरह बहरेपन के लक्षण दिखाई देते हैं तो उसे ऑडियोमैट्री टेस्ट कराना चाहिए, इसके अलावा एमआरआई और सीटी स्कैन से भी बीमारी का पता लगने में सहायता होती है। बीमारी डिटेक्ट होने के बाद दवाई देकर, ऑक्सीजन थेरेपी देकर इस बीमारी का इलाज संभव होता है।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...