Skip to main content

Posts

Showing posts with the label afzal ansari

अफ़ज़ल ने मुलायम को दिया धमकी कहा धोका का सूद समेत बदला लेंगेI

कौमी एकता के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव इस तरह धोखा देंगे हमने सोचा भी नहीं था। इतने विश्वास के साथ मुझे बुलाया था। मैने साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ अपने वजूद को मिटा दिया परन्तु हमें धोखा दिया गया और अपमानित किया गया। हम कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हैं कि आने वाले 2017 के विधानसभा चुनाव में अपना बदला सूद सहित लेंगे। अफजाल अंसारी सोमवार को नेहरू हाल में प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गठबन्धन टूटने की आग में प्रदेश के कद्दावर मंत्री बलराम यादव झुलस गये। यह अलग बात रही कि बाद में दमकल की गाड़ी से उस आग को बुझाकर पुनः बलराम यादव की वापसी कर ली गयी। इतनी बड़ी घटना होने के बाद लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। हमें पार्टी में लेने के पीछे क्या राज था, यह सपा के लोग ही बता सकते हैं। क्योंकि कौएद ने न तो कोई आवेदन किया थ और ना ही कोई सर्त रखी थी। बल्कि पार्टी में शामिल करने के लिए खुद सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने हमे बुलाया था। उन्हेंने कहा था कि हमारे साथ रहे हो और पुराने सिपहसलार हो इसलिए तुम फिर हमारे साथ चले आओ। मुख्यमं...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)