कौमी एकता के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव इस तरह धोखा देंगे हमने सोचा भी नहीं था। इतने विश्वास के साथ मुझे बुलाया था। मैने साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ अपने वजूद को मिटा दिया परन्तु हमें धोखा दिया गया और अपमानित किया गया। हम कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हैं कि आने वाले 2017 के विधानसभा चुनाव में अपना बदला सूद सहित लेंगे।
उन्होंने कहा कि कौमी एकता दल की रणनीति है कि विधानसभा चुनाव में छोटी-छोटी पार्टियां जो दरकिनार कर दी गयी हैं उन सब को एक जुटकर एक मंच पर लाकर एक मोर्चे का गठन किया जाय। पूर्वान्चल से लेकर गाजीयाबाद तक करीब 22 से 28 पार्टीयां है जिसमें करीब 17 पार्टीयां एक मंच पर आने के लिए तैयार हैं। इस रणनीति के साथ की प्रदेश में करीब 70-75 सीटें आने के बाद हम प्रदेश में बनने वाली किसी भी सरकार के लिए एक विकल्प बन जायेंगे।
उन्होने एक सवाल के जबाव में कहा कि इस बार कौमी एकता दल के कार्यकर्ताओं को इस तरह से प्रशिक्षित किया जा रहा है कि वे इस धमकी से भी नही डरेगें कि भाजपा आ रही है, तो आने दो, क्योकि भाजपा तो दिल्ली में आ गयी। साथ ही उन्होने कहा कि भाजपा को प्रदेश में 100 सीटे भी नही मिलेगी।
अफजाल ने कहा कि आज प्रदेश में मीडिया में प्रचार कराने की होड लगी हुई है। एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रचार कर रहे तो दूसरी तरफ प्रदेश की समाजवादी सरकार। आज सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए जनता की गाढ़ी कमाई को विज्ञापनो में उड़ा रही हैं लेकिन हमारी कोशिश होगी की पूरे प्रदेश में सन्तुलन बनाया जाय आज जो पैसा इटावा, मैनपुर और कन्नौज में खर्च किया जा रहा है उसी पैसे में पूर्वान्चल का विकास किया जाय।
Comments