प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 11 को न्यूज एजेंसी ANI को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कई मुद्दों पर बेबाकी से अपने विचार रखे। पीएम ने मॉब लिंचिंग से लेकर हाल में सामने आए एनआरसी के मुद्दे पर भी खुलकर बोला। उन्होंने दावा किया है कि पिछले साल 1 करोड़ से ज्यादा नौकरियां पैदा की गई हैं। पढ़ें पीएम मोदी का इंटरव्यू- एनआरसी पर ममता बनर्जी के बयान पर प्रधानमंत्री ने कहा, 'जो लोग अपने आप में विश्वास खो चुके हैं, समर्थन के नुकसान से डरते हैं और वो हमारे संस्थानों में विश्वास की कमी के कारण 'गृह युद्ध', 'ब्लड बाथ' और 'देश के टुकड़े-टुकड़े' जैसे शब्दों का उपयोग करते हैं। जाहिर है कि वे राष्ट्र की नब्ज से अलग हो चुके हैं।' पीएम ने कहा, मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि भारत के किसी नागरिक को देश नहीं छोड़ना होगा। उचित प्रक्रिया के अनुसार, उनकी चिंताओं को संबोधित करने के लिए सभी संभावित अवसर दिए जाएंगे। पीएम ने बेरोजगारी पर कहा, सिर्फ पिछले साल 1 करोड़ से अधिक नौकरियां पैदा की गई हैं, इस प्रकार के जो अभियान हैं कि नौकरियां नहीं हैं, उन...