Skip to main content

Posts

Showing posts with the label kumar vishvas

इमरान खान के बहाने कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर कसा तंज

आर.बी.एल.निगम आम आदमी पार्टी के बागी नेता कुमार विश्वास ने एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने जा रहे पूर्व क्रिकेटर इमरान खान के बयान की तारीफ करते हुए केजरीवाल को आड़े हाथों लिया। विश्वास ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री की शपथ से पहले इमरान खान कह रहे हैं कि मैं बंगला नहीं लूँगा जी। इसके साथ ही उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि इमरान खान बहुत अच्छा बोले। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आख़िर में भाईचारे का एक गाना और गा देते तो उधर भी आंदोलन सफल हो जाता। हालांकि आप नेता ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उनका इशारा केजरीवाल की ओर था। दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने पर केजरीवाल ने शपथ-ग्रहण समारोह में गाना गाया था। उन्होंने 1959 में रिलीज हुई फिल्म ‘पैगाम’ के एक गाने की दो पंक्तियां रामलीला मैदान में आए लोगों को गाकर सुनायीं थी। गाने के शुरूआती बोल थे, ‘‘इंसान का इंसान से हो भाईचारा…’’ . इस गाने को गाकर केजरीवाल ने समाज में भाईचारा कायम करने का संदेश दिया था। इसी गाने को लेकर विश्वास ने सीएम पर तंज कसा है। Dr Kumar Vish...

कुमार विश्वास को राजस्थान प्रभारी पद से हटाया

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  राजधानी के CM अरविंद केजरीवाल ने कुमार विश्वास को राजस्थान के प्रभारी पद से हटा दिया है। अरविंद केजरीवाल ने कुमार विश्वास को राजस्थान के प्रभारी पद से हटा दिया है। इस बात की जानकारी पार्टी नेता आशुतोष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी है। 2017 में कुमार विश्वास को राजस्थान का प्रभारी बनाया गया था। लेकिन अब पार्टी के इस फैसले से एक बात तो साफ़ है की पार्टी का विश्वास कुमार विश्वास पर कम हो गया है। वहीं इस पद से कुमार विश्वास को हटा कर दीपक बाजपाई को राजस्थान का प्रभारी बनाया गया है। इस बात से एक बात तो साफ़ है की आप पार्टी में आपसी मतभेद का दौर चल रहा है। पार्टी के नेता आशुतोष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि कुमार विश्वास को लेकर पीएसी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। कुमार अपनी निजी व्यस्तताओं की वजह से राजस्थान में उस तरह से सक्रिय नहीं थे और न ही वहां पर पार्टी के लिए ज्यादा समय दे पा रहे थे। पार्टी ने राजस्थान में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है। काफी समय से कुमार विश्वास और आम आदमी पार्टी में तनातनी चल रही थी। इतना ही ...

लिखित माफीनामा देकर ट्रोल हुए अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए पंजाब शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को लिखित में माफीनामा देना भारी पड़ा है। सोशल मीडिया पर इसी को लेकर ट्रोल्स ने उन्हें अपना शिकार बनाया। लोगों ने कहा कि यह कुछ नहीं सिर्फ दिल्ली के सीएम की ओर से लिया गया महज एक यू-टर्न है। आपको बता दें कि केजरीवाल ने गुरुवार (15 मार्च) को मजीठिया से लिखित में मजीठिया से ड्रग्स के धंधे में लिप्त होने से जुड़े सभी बयान वापस ले लिए थे। सीएम ने इस बाबत उनसे माफी मांगते हुए चिट्ठी के जरिए कहा था, “मजीठिया के खिलाफ बीते दिनों मैंने कुछ आरोप लगाए थे। वे बयान राजनीतिक मुद्दा बनाए गए। अब मुझे पता लगा है कि वे सब आरोप बेबुनियाद हैं। ऐसे में इन मसलों पर राजनीति न हो।” केजरीवाल की ओर से लिखा गया यह माफीनामा गुरुवार को अदालत में भी दाखिल किया गया। शुक्रवार (16 मार्च) को भी इस मसले पर सोशल मीडिया पर लोगों के गर्म तेवर देखने को मिले। लोगों ने कहा कि दिल्ली के सीएम को टि्वटर पर टैग करते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता इस पर बोले, “हम हजार बार कहेंगे कि केजरीवाल झूठों के स्मगलर हैं।”...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)